फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3 accused killed together

तीन आरोपियों ने मिलकर की हत्या

Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
3 accused killed together
गांव गुवानी में संजय मर्डर केस को पुलिस ने मात्र 12 घंटे में ही सुलझा लिया। इस मामले संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनिल, रोहित एवं कमल किशोर उर्फ टींकू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको दो दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि संजय, अनिल, रोहित एवं कमल किशोर चारों लोगों ने गुवानी में चौपाल में बैठकर शराब पी थी। इस दौरान उनकी आपस में गाली गलौज हो गई। तीनों ने मिलकर संजय के मुंह और छाती पर ईंटों से प्रहार किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजनों से एक सप्ताह में उस साथ रहने वाले लोगों के बारे में पूछा तो उपरोक्त तीनों के नाम भी सामने आए। तीनों गांव से फरार चल रहे थे। जब पुलिस की शक की सुई उन पर घूमने की सूचना लगी तो आरोपी वापस गांव में आ गए ताकि पुलिस को शक न हो। इस दौरान पुलिस ने उन तीनों को सोमवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव गुवानी में चौपाल के अंदर सोमवार की सुबह संजय निवासी गांव गुवानी का शव खून से लथपथ मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उसके छोटे भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी थी। पुलिस ने एक टीम गठित कर सोमवार की शाम छह बजे गांव से मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईंट भी बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायाधीश ने उनको दो दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed