{"_id":"658b1b1b11964d554e06f5f7","slug":"3-accused-arrested-for-stealing-mustard-bags-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6234-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के बैग चोरी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरसों के बैग चोरी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव भोजावास स्थित एक ट्यूबवेल पर मकान के कमरे में रखे सरसों के 50 बैग चोरी करने के मामले में थाना सदर कनीना और स्पेशल स्टाफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलजीत उर्फ कालिया निवासी बहु झोलरी और राहुल उर्फ मिरगला निवासी मोहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस द्वारा एक आरोपी नरेंद्र उर्फ ढिल्लू निवासी आलमपुर थाना तोशाम भिवानी को गांव पड़तल क्षेत्र से पहले ही गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से नकदी बरामद की है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।