फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   26-year-old youth crushed by truck near Rivas on state highway

स्टेट हाइवे पर रिवास के पास 26 वर्षीय युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
26-year-old youth crushed by truck near Rivas on state highway
महेंद्रगढ़-दादरी स्टेट हाईवे पर गांव रिवासा के पास मंगलवार आधी रात को टी स्टाल संचालक को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव पाली निवासी रामफल ने बताया कि उसका बेटा 26 वर्षीय विकास स्टेट हाईवे पर रिवासा गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास टी स्टाल चलाता था। मंगलवार को हम दोनों दुुकान पर मौजूद थे। आधी रात करीब 12.30 बजे विकास को पेट में दर्द महसूस हुआ। विकास शौच की बात कहकर हाईवे के दूसरे ओर स्थित खेतों में चला गया। कुछ देर बाद जब वह दुकान की ओर आ रहा था। जब हाइवे का पार करने लगा तो दादरी की ओर से तेज रफ्तार, से आ रहे ट्रक ने विकास को कुचल दिया। हम विकास को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को मृतक के पिता रामफल के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज की जांच आरंभ कर दी है। मृतक विकास के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed