फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   250 talented individuals secured a spot in the state-level competition.

Mahendragarh-Narnaul News: 250 प्रतिभाओं ने बनाई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह

Sat, 01 Aug 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
250 talented individuals secured a spot in the state-level competition.
फोटो नंबर- 19सुभाष स्टेडियम में तीरंदाजी मुकाबले में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
नारनौल। जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब तक विभिन्न खेलों में करीब 250 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जा चुका है।
विज्ञापन

तीरंदाजी कोच विनय कुमार ने बताया कि महिला वर्ग की अंडर-14 श्रेणी में आराध्या, काव्या, गोरिशा और दर्पण का चयन हुआ है। अंडर-17 में कृतिका, दृष्टि, हिमांशी और जागृति तथा अंडर-19 में हर्षिता, चारुल, कशिश और दिव्या ने जगह बनाई है। सभी खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिताओं के तहत अब तक जूडो, वुशु, तीरंदाजी और वॉलीबॉल के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल टीम का चयन हो चुका है जबकि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले बाकी हैं। 1 अगस्त से मॉडल संस्कृत स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं। जिलास्तरीय मुकाबले के दौरान सर्विस व डिफेंस में कुछ खामियां थी। इसलिए सभी खिलाड़ी सर्विस व डिफेंस का अधिक अभ्यास कर रहे हैं।-दीपेंद्र, खिलाड़ी।

------------
हमारा लक्ष्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के लिए पदक जीतना है। गत वर्ष भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था और उम्मीद है इस वर्ष भी बेहतर करने में सफल रहेंगे।-दीपेश, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed