फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   25 DPC and road network uprooted in illegal colony

अवैध कॉलोनी से नगर योजनाकार की टीम ने 25 डीपीसी व रोड नेटवर्क उखाड़ा

Wed, 10 Feb 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
25 DPC and road network uprooted in illegal colony
जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र नारनौल में कुलताजपुर रोड पर लगभग 3.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। टीम ने अवैध कॉलोनी में 25 डीपीसी व रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया। इस दौरान तहसीलदार विकास बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

डीटीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्व संपदा रसूलपुर में कुछ लोगों द्वारा लगभग 3.5 एकड़ में बिना लाइसेंस लिए अवैध कॉलोनी व रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसेे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग 25 चहारदीवारी/ डीपीसी के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिये गये। यह पूरी कार्रवाई डीटीपी प्रवीण कुमार चौहान, जेई हेमंत यादव, विकास, संदीप व विजय के साथ पुलिस बल मौजूद था। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट या प्रॉपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed