फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 hour, electricity, problam, inverter failed

अंधड़ से हाल-बेहाल, 24 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 06 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
24 hour, electricity, problam, inverter failed
24 घंटे गुल रही बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अंधड़ और बरसात के बाद बिजली लाइनों में आया फाल्ट करीब 24 घंटे बाद शुक्रवार शाम को ठीक हो गया। इससे शहर के एक बड़े हिस्से की बिजली कई घंटों तक गुल रही। शहर के अन्य हिस्सों में भी इसका व्यापक असर पड़ा। शहर के अन्य हिस्सों में लंबे-लंबे कट लगने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली लाइनों में आए फाल्ट के कारण लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई।
विज्ञापन

वीरवार शाम को करीब चार बजे क्षेत्र में जबरदस्त अंधड़ के साथ बारिश हुई थी। बारिश का यह दौर देर रात तक जारी रहा। इस बारिश और अंधड़ के कारण क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ गिर गए थे। वहीं लोगों की टीन शेड, तिरपाल और अन्य सामान भी उड़ गया। इस अंधड़ की वजह से बिजली की लाइनों में भी फाल्ट आ गया। लाइनों पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसको ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारियों को 24 घंटे का समय लग गया। इसके कारण शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली पूरी रात गायब रहने के साथ-साथ शुक्रवार दिन में भी नहीं आई। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई और व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो पायी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पूरी रात नहीं आई लाइट, मच्छरों ने किया बेहाल
शहर के रेवाड़ी रोड, कर्मचारी कालोनी, बस स्टैंड, फ्रेंडस कालोनी, गौशाला रोड, कैलाश नगर, आदर्श नगर समेत कई मोहल्लों की बिजली वीरवार शाम से शुक्रवार शाम तक नहीं आई। वीरवार को रात भर बिजली न रहने की वजह से लोगों की रात निकलनी मुश्किल हो गई और लोगों को रातभर मच्छर काटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में भी नहीं मिला लोगों को चैन
रातभर बिजली गुल रहने से परेशान लोगों ने सोचा की दिन के समय बिजली में आए फाल्ट को ठीक कर दिया जाएगा, मगर शुक्रवार को दिन में भी बिजली के फाल्ट ठीक नहीं किया गया। रेवाड़ी रोड पर कैलाश नगर और उसके आसपास आए लाइनों के फाल्ट को शुक्रवार शाम चार बजे ही ठीक किया जा सका। इसके बाद ही लोगों को दिन में चैन मिला।

व्यापार पर भी पड़ा असर, दुकानदार परेशान
दिन के समय भी बिजली का फाल्ट ठीक न होने की वजह से व्यापार पर भी काफी असर पड़ा। रेवाड़ी रोड और बस स्टैंड के आसपास की बिजली दिनभर गायब रहने से यहां के दुकानदारों को भारी परेशानी हुई। बिजली पर आश्रित कई दुकानदार दिन भर हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे और उनकी कोई बिक्री नहीं हुई। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। शहर में 48 घंटे बिजली गुल रहने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। इस कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। पीड़ित सत्यवीर दुग्गल, जगदीश, राकेश यादव ने बताया कि उनके इनवर्टर चार से पांच घंटे ही चल पाए।


निगम को भी हुआ काफी नुकसान
वीरवार शाम को आए अंधड़ के कारण दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम को भी भारी नुकसान हुआ। निगम के कई जगह खंभे टूट गए। वहीं तारों को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके हिसाब से निगम को भी अंधड़ की वजह से काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अंधड़ के कारण कई पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए। इससे अनेक जगह तार टूट गए। वहीं अनेक जगह बिजली के पोल भी गिर गए। इनको तो निगम के कर्मचारियों ने ठीक कर दिया, मगर सबसे ज्यादा परेशानी निगम को इंस्युलेटर पैंचर ढूंढने में हुई। इंस्युलेटर पैंचर नहीं मिलने के कारण बिजली आपूर्ति ठीक करने में ज्यादा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed