फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   2396 out of 2806 students appeared in NTSE exam

एनटीएसई परीक्षा में 2806 में से 2396 छात्र हुए शामिल

Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
2396 out of 2806 students appeared in NTSE exam
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा(एनटीएसई) लेवल-1 रविवार को 12 सेंटर पर हुई। इसके लिए नारनौल में नौ स्कूलों पर 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 2806 छात्रों में से 2396 शामिल हुए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

डीएसएस रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी सेंटरों पर कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि छात्र मास्क लगाकर सेंटर पर पहुंच और उन्हें क्लास में सामाजिक दूरी के साथ बैठाया गया। परीक्षा सुबह और दोहपर को आयोजित की गई। एएस ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा आरम्भ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा पर नजर रखने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। इसमें एक बीईओ और दूसरी डीएसएस की थी। टीमों ने सेंटरों पर जाकर बच्चों की जांच की। इसके अलावा बोर्ड की ओर से भी पर्यवेक्षक स्कूलों पर तैनात थे। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए हर सेंटर पर पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

नौ स्कूलों में हुई परीक्षा
नारनौल के नौ स्कूलों पर परीक्षा हुई। इसमें आदर्श उच्च विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ बाल स्कूल, गुरु गोविंद सिंह सिंह स्कूल, केएल उच्च विद्यालय, सरस्वती बाल मंदिर पुल बाजार, गुरु द्रोणाचार्य स्कूल ढाणी किरारोद, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और आदर्श बाल मंदिर स्कूल आजाद चौक है। बता दें कि जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में एनटीएससी का काफी क्रेज है। ऐसे में कई निजी स्कूल अपनी बसों से बच्चों को परीक्षा केंद्रों पर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की टीम ने किया दौरा
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (लेवल-1 व लेवल-2) का नकल रहित सफल संचालन बोर्ड ने करवाया। परीक्षा के प्रथम चरण में मेंटल एबिलिटी टेस्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय चरण में स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर डेढ़ बजे से साढे़ तीन तक हुआ। बोर्ड सचिव के उडनदस्ते द्वारा नारनौल के परीक्षा केन्द्र रावमावि नारनौल-6 व 7( बी-1 व बी-2), राकवमावि नारनौल-4 व 5 (बी-1 व बी-2), गुरु गोविंद्र सिंह वमावि नारनौल-13 (बी-1), सैनी वमावि नारनौल-18 तथा सरस्वती बाल मन्दिर वमावि नारनौल-19(बी-1) व 28(बी-2) का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed