{"_id":"5bd60ad2bdec2269b7316973","slug":"21540754130-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापड़ा बीबीपुर में पशुपालक के साथ चोरों ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापड़ा बीबीपुर में पशुपालक के साथ चोरों ने की हाथापाई
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। क्षेत्र में लगातार भैंस चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। शनिवार रात को एक बार फिर नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव छापड़ा बीबीपुर में चोर भैंस चोरी करने के मकसद से एक घर में घुसे, लेकिन पशुपालक द्वारा शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। इस दौरान भैंस चोरों ने पशुपालक से हाथापाई भी की।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे मौसमपुर में एक घर में भैंस चुराने के लिए घुसे, लेकिन इस दौरान पशुपालक जाग गया और जिससे चोर कैंटर में बैठकर बिहारीपुर की ओर फरार हो गए। इसके बाद पशुपालक ने छापड़ा बीबीपुर में अपने परिचित मनीराम को वारदात की सूचना देते हुए कहा कि छापड़ा बीबीपुर की तरफ भैंस चोर आ रहे हैं। इसलिए ग्रामीणों को अलर्ट कर दें। सूचना मिलते ही खेत में पलाव कर रहा किसान अपने घर आ गया। इस दौरान उसने देखा कि उसके बाड़े में चोर भैंस चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। उसने चोरों का विरोध किया तो चोरों ने उसके साथ मारपीट की। इस पर किसान ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही चोर भैंस को वहीं छोड़कर कैंटर की ओर भागने लगे। इस दौरान किसान मनीराम ने एक चोर के कपड़ों को पकड़ लिया। इस दौरान हाथापाई होने से चोर की पिस्टल गिर गई जिस पर किसान की नजर भी नहीं पड़ी। जैसे-तैसे चोर फरार हो गए।
सुबह मनीराम के परिजन पानी भरने के लिए टंकी पर पहुंचे तो उनको वहां एक पिस्टल पड़ी मिली। इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी। उन्होंने पुलिस में भैंस चोर और उनकी पिस्टल पड़ी होने की जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
रातभर गश्त करते हैं, लेकिन एरिया बड़ा है
ग्रामीणों की शिकायत पर घटनास्थल पहुंचे आइओ सतीश कुमार ने बताया कि छापड़ा बीबीपुर में चोरों ने भैंस चुराने का प्रयास किया है, लेकिन पशुपालक की सतर्कता के चलते सफलता नहीं मिली। हाथापाई के दौरान चोरों की एक जंग लगी हुई पिस्टल गिर गई थी जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के पास जमा करवा दी है। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी क्षेत्र काफी बढ़ा है। इसलिए हर जगह गश्त करना संभव नहीं है।