{"_id":"5af9e6ad4f1c1bce408b55c7","slug":"21526326957-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड गोदाम का एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैफेड गोदाम का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
किसानों की शिकायत के आधार पर एसडीएम उत्तम सिंह ने रविवार देर को हैफेड गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को तीन ट्रैक्टर ऐसे मिले जिनके फसल संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। इस संबंध में जब मैनेजर से पूछा गया तो उन्होंने ट्रैक्टर जमींदारों के बताए, लेकिन जब एसडीएम ने जमींदारों के कागज दिखाने एवं फोन पर बात करवाने के लिए कहा तो मैनेजर न तो कागज दिखा पाए और न ही किसी किसान से फोन पर बात करवा पाए। मैनेजर ने कहा कि सुबह जमींदारों के कागज दिखा देंगे। एसडीएम ने तीनों ट्रैक्टरों के कागज नहीं दिखाए जाने तक खरीद नहीं किए जाने के आदेश दिए। एसडीएम ने कहा कि आज मैनेजर ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाए हैं। उनकी मुलाकात भी नहीं हुई। वहीं मैनेजर दिन में कागज दिखाने का दावा कर रहे हैं।
किसानों ने रविवार को एसडीएम को शिकायत दी थी कि तीन ट्रैक्टर उठान वाली गाड़ियों के साथ अंदर घुस गए हैं। उनके पास किसी प्रकार के कोई दस्तावेज नहीं हैं। एसडीएम उत्तम सिंह रविवार रात 9:30 बजे हैफेड गोदाम पहुंचे जहां पर न तो खरीदार था और न ही मैनेजर। दोनों ही खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे। एसडीएम ने फोन कर उनको गोदाम पर बुलाया। इसके बाद उन्होंने अंदर खड़े तीनों ट्रैक्टरों के कागज दिखाने के आदेश दिए। मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि किसानों को टोकन दिए जाते हैं टोकन नंबर देखने पर ही किसानों के कागज मिल पाएंगे और यह पता चल जाएगा कि किस किसान की फसल है। इस पर एसडीएम उत्तम सिंह ने ट्रैक्टर अंदर कैसे आने का कारण पूछा तो इस पर मैनेजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मैनेजर ने कहा कि बाहर जाम की स्थिति हो जाने के कारण गलती से जमींदार अंदर ले आए। इसके बाद एसडीएम ने मैनेजर को आदेश दिए कि जब तक ट्रैक्टरों के कागज की जांच नहीं कर लूंगा तब तक तीनों ट्रैक्टर यहीं खड़े रहेंगे। जांच के बाद ही यह ट्रैक्टर खाली हो पाएंगे। एसडीएम को सोमवार को दस्तावेज नहीं दिखाए गए। मंगलवार को गोदाम पर जाकर कोई संज्ञान ले सकते हैं।
वर्जन:
रविवार रात को मैं हैफेड गोदाम में गया था जहां पर तीन ट्रैक्टर ऐसे मिले जिनके पास दस्तावेज नहीं थे। आज मैनेजर को ट्रैक्टरों के कागजात दिखाने के लिए बोला गया था। किंतु आज उन्होंने कोई कागज नहीं दिखाए हैं।
विज्ञापन
-एसडीएम उत्तम सिंह।
---------
तीन ट्रैक्टरों के कागज पूरे थे। वो गलती से अंदर आ गए थे। आज दिन में भी एसडीएम साहब को दस्तावेज दिखाए हैं। किंतु उनकी खरीद अभी नहीं की है। खरीद के लिए एसडीएम साहब ने मना किया हुआ है।
-जगराम यादव, मैनेजर, हैफड