{"_id":"59ef7fd74f1c1b65548b8fe7","slug":"21508868055-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की पैमाईश करवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा अधिक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की पैमाईश करवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा अधिक इंतजार
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की पैमाइश करवाने के लिए नहीं करना पड़ेगा अधिक इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। एसडीएम विक्रम आईएएस ने कहा कि अब लोगों को अपनी जमीन की पैमाईश करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब तहसील के रजिस्टर में दर्ज नाम के हिसाब से ही पैमाईश करवाई जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि महेंद्रगढ़ के तहसीलदार मुखत्यार सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि वे तहसील कार्यालय में रजिस्टर लगाएं तथा जिन लोगों की पैमाईश से संबंधित आवेदन आते हैं। उनका क्रमांक नंबर के हिसाब से दर्ज करवाएं तथा समय-समय पर इस रजिस्टर का अवलोकन करते रहें। यह सुनिश्चित करें कि पैमाईश से संबंधित लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में सरकार ने किसानों एवं लोगों की जमीनों का रिकार्ड आनलाइन करने का बेहतरीन कार्य किया हुआ है। उन्होंने किसानों एवं लोगों से आह्वान किया कि वे जब भी तहसील कार्यालय में अपनी जमीनों की पैमाईश करवाने के लिए आवेदन देने आएं तो तहसील कार्यालय में पैमाईश के लिए लगाए रजिस्टर में स्वयं दर्ज करवा कर इसका नंबर लें ।