{"_id":"59ee3aa14f1c1ba7678b7362","slug":"21508784801-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से सुधरेगी नेशनल हाइवे 11 की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से सुधरेगी नेशनल हाइवे 11 की हालत
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रोड पर शुरू हुआ काम, जल्द मिलेगी लोगों को राहत
- बहुत ही खस्ता हालत हो चुकी है इस रोड की
फोटो नंबर 06 व 07
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बहुत ही खस्ता हाल हो चुके नेशनल हाइवे नंबर 11 की हालत जल्द ही सुधरने वाली है। इस रोड पर कार्य शुरू हो गया है। रोड के सुधारीकरण पर 11 करोड़ रुपये नेशनल हाइवे आफ अथारिटी खर्च करेगी। जिसके बाद इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल इसका काम अटेली में शुरू हो चुका है। वहीं नारनौल में भी इसके पैचवर्क का काम सोमवार से शुरू हुआ।
रेवाड़ी से नारनौल होते हुए राजस्थान के सिंघाना-झुंझुनूं को बीकानेर से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे नंबर 11 की नारनौल शहर से रेवाड़ी जिला के बार्डर तक हालत बहुत ही खस्ता है। सबसे ज्यादा बुरा हाल सिंघाना रोड का शहर नारनौल में है। वहीं नीरपुर तक भी रोड की हालत बहुत ही दयनीय है। इसके अलावा अटेली के आसपास भी इस रोड की हालत बहुत ही खराब है। रोड की हालत खराब होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में लोगों द्वारा सरकार से इसको बनाने की मांग की जा रही है। वहीं यह रोड सरकार की छवि भी किरकिरी कर रहा है।
- रोड से गायब हो चुकी है रोड़ियां
इस रोड की कई जगह हालत इतनी खराब है कि इसमें से रोड़ियां तक गायब हो चुकी हैं। वहीं गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं। रोड़ियां गायब हो जाने के कारण यह रोड बिल्कुल कच्चा दिखाई देता है।
विज्ञापन
- सोमवार को डाले गए रोड़े
इस रोड के सुधारीकरण के लिए सोमवार को सिंघाना रोड पर इसको खोदा गया। वहीं खोदने के बाद इसमें रोड़े डाले गए। रोड़े डालने के बाद लोगों को उम्मीद जगी है कि इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को धूल मिट्टी आदि से निजात मिलेगी।
इस रोड का सुधारीकरण जल्द होगा। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। इस मार्ग को ठीक करने के लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ने 11 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिस पर काम होना शुरू हो गया है।
- ओमप्रकाश यादव, विधायक, नारनौल।