{"_id":"598f50c64f1c1b96558b4a05","slug":"21502564550-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना 2
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। हरियाणा में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में विकास के नए युग का सूत्रपात हुआ है। भाजपा की सरकार ने अटेली विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए द्वार खोले हैं। हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष एवं अटेली की विधायक संतोष यादव ने शनिवार को चेलावास गांव में नवनिर्मित गली और शहीदी पार्क का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में विकास के नाम पर किए जाने वाले भेदभाव को खत्म किया है। अब हरियाणा के सभी क्षेत्रों में समान विकास होता है। अटेली विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के हर गांव में समान रूप से विकास हो रहा है। कहा कि प्रदेश में अब प्रतिभावान युवाओं को नौकरी मिलती है। अटेली विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट आने वाली है। नहरों की हेड से टेल तक सफाई और मरम्मत के लिए 143 करोड़ रुपये के टेंडर किए गए हैं। चेलावास गांव में हर्बल पार्क बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने चेलावास के लोगों को स्वच्छता और हरियाली के लिए बधाई दी। बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नारनौल प्रशासन चेलावास गांव को सम्मानित करेगा। उन्होंने चेलावास गांव के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विकास के लिए 30 करोड़ की मांग की गई है।