फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   21 new buses gathering dust due to delay in passing and insurance

Mahendragarh-Narnaul News: पासिंग और इंश्योरेंस में देरी होने के कारण धूल फांक रही 21 नई बस

Thu, 04 Jan 2024 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
21 new buses gathering dust due to delay in passing and insurance
नारनौल। नारनौल डिपो को बीएस-6 मॉडल की 30 नई बसे मई जून महीने में देने के लिए समय निर्धारित किया था, लेकिन यह बसें नवंबर में आनी शुरू हुई। 9 बसें नवंबर महीने में आते ही ऑन रोड हो गई थी, लेकिन 21 बसे दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में आने के बाद भी अब तक ऑन रोड नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि इन नई बसों का न तो इंश्योरेंस करवाया जा रहा है और न ही पासिंग करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक नारनौल के पास नारनौल डिपो के साथ-साथ दादरी डिपो का भी एडिशनल चार्ज है, जिसके कारण ये नारनौल डिपो को पूरा टाइम नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में बसों की कमी के कारण काफी रूट प्रभावित हो रहे हैं। डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि नारनौल से कनीना वाया सीहमा दौंगड़ा शाम को 3 बजे हरियाणा रोडवेज की बस है। उसके लगभग 4 घंटे बाद 6 बजकर 45 मिनट पर ही हरियाणा रोडवेज की बस जाती है, जिसके कारण इस रूट पर यात्रियों का जमावड़ा बना रहता है। इन चार घंटे के बीच में शाम 6 बजकर 10 मिनट पर रोडवेज बस जाती थी, लेकिन बीते एक वर्ष से बंद है। इससे प्राइवेट ऑपरेटर की चांदी हो रही है। यही हाल महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नांगल चौधरी रूट पर बना हुआ है। अगर यह 21 नई बसें ऑन रोड होती है तो आमजन को आवागमन करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed