फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   209 institutions in the district do not have fire NOC, 20 issued notice

जिले में 209 संस्थानों के पजास नहीं है फायर एनओसी, 20 को नोटिस जारी

Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
209 institutions in the district do not have fire NOC, 20 issued notice
जिले में कई निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर, पेट्रोल पंप और होटल समेत अन्य संस्थानों पर आग बुझाने के पूरे इंतजाम नहीं है। जिले में करीब 330 संस्थानों में से 121 के पास फायर एनओसी है। अब बिना फायर एनओसी वाले संस्थानों को नोटिस दिया गया है। फायर केंद्र ने ऐसे 20 संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कई संस्थान फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर नहीं है। जब कहीं आग लगने का हादसा होता है तो इसके बचाव को लेकर कार्रवाई शुरू हो जाती है। इसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली जाती है। पिछले साल प्रशासन ने फायर संबंधी एक सर्वे कराया कराया था। सर्वे में पाया कि स्कूल, कॉलेज व कोचिंग सेंटरों के अलावा पेट्रोल पंप संचालक भी फायर संबंधी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इसमें जिले में 330 संस्थाआनों का सर्वे हुआ था और इनमें फायर एनओसी नहीं मिली थी। इसमें कईयों ने बाद में फायर एनओसी ली थी। जिले में वर्तमान में 121 संस्थानों के पास ही एनओसी है। दमकल केंद्र के अनुसार निजी स्कूल मान्यता लेते समय फायर सेफ्टी नार्म्स को पूरा करते हैं। इसके बाद फायर सिस्टम को लेकर गंभीर नहीं रहते हैं। दमकल केंद्र ने नारनौल और महेंद्रगढ़ में बिना फायर एनओसी के चल रहे भवनों को नोटिस जारी कर रहा है। फिलहाल बीस को नोटिस जारी की गई है। इसके बाद अन्य को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

फायर सेफ्टी को लेकर डीएमसी गंभीर
जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने अस्पताल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, शैक्षणिक संस्थान, होटल, मैरिज प्लेस, वाणिज्यिक संस्थानों व अन्य आदि को एनओसी लेने को कहा है। बिना एनओसी वाले संस्थानों को दमकल केंद्र को नोटिस जारी करने को कहा है। यदि कोई एनओसी के लिए आवेदन नहीं करता है तो उनके खिलाफ हरियाणा फायर सर्विस नियम के अनुसार सिलिंग/जुर्माना की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

121 को मिली है एनओसी
जिले में 121 संस्थानों को फायर केंद्र की ओर से एनओसी जारी हुई है। इसमें नारनौल में 50, महेंद्रगढ़ में 38, सतनाली में सात, नांगल चौधरी में पांच, कनीना में 10 व अटेली में 11 को फायर एनओसी मिली है। जबकि, जिले में 298 स्कूल, सात कॉलेज, 58 अस्पताल, 27 होटल व 34 कोचिंग सेंटर समेत अन्य संस्थान हैं।

जिले में बिना फायर एनओसी के चल रहे बीस संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें निजी स्कूल, होटल व मैरिज प्लेस शामिल हैं। इन लोगों को हाउस टैक्स जमा करने के बाद फायर एनओसी जारी होगी। एनओसी न लेने वालों पर सिलिंग की कार्रवाई भी हो सकती है। इसे लेकर डीएमसी गंभीर है। जिले में करीब दो सौ ऐसे संस्थान हैं,जो बिना एनओसी के चल रहे हैं। पहले नारनौल व महेंद्रगढ़ के संस्थानों को नोटिस जारी की जा रही है।
सुरेश कुमार, जिला दमकल अधिकारी नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed