{"_id":"5b7c687342c792465b688f87","slug":"201534879859-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशरिया धाम हनुमान मन्दिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशरिया धाम हनुमान मन्दिर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस फायरिंग रेंज पर बने केशरिया धाम हनुमान मंदिर में और बेहतर कार्य करने के लिए एक कमेटी गठित की है। कमेटी में पुलिस अधीक्षक चेयरमैन होंगे। इसके अलावा कमेटी में एक डीएसपी सहित 5 मेंबर पुलिस विभाग से होंगे। मंदिर में सीसीटीवी लगाये जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस फायरिंग रेंज पर बने केशरिया धाम हनुमान मंदिर में और अधिक अच्छी व्यवस्था के लिए अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने अब मंदिर के कार्यों की देख-रेख के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा की अब आगे का कार्य कमेटी की देख-रेख में होगा। कमेटी ही निर्णय करेगी की मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए और ज्यादा बेहतर व्यवस्था कैसे की जा सकती है। मंदिर में जो सभी निर्माण का कार्य होगा, उसकी समीक्षा कमेटी करेगी। कमेटी हर महीने बैठक कर उन्हें जानकारी देगी। मंदिर में होने वाले कार्य की पूर्ण जानकारी रजिस्टर में लिखी जायेगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा की मंदिर में जो भक्त अपने से सामान मंदिर के लिए दिया जाये तो उस सामान की भी अब रसीद दी जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बतलाया कि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए और अधिक सुरक्षा के लिए अब पूरे मन्दिर परिसर में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के आदेश से सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इस अब मंदिर परिसर व आसपास अब पुलिस अधीक्षक ने एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। साफ सफाई के लिए जगह-जगह डस्टबिन भी रखे जायेंगे।