फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   फरवरी माह में शुरू होगा माधोगढ़ फोर्ट का सड़क निर्माण कार्य

फरवरी माह में शुरू होगा माधोगढ़ फोर्ट का सड़क निर्माण कार्य

Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
फरवरी माह में शुरू होगा माधोगढ़ फोर्ट का सड़क निर्माण कार्य
फरवरी माह में शुरू होगा माधोगढ़ फोर्ट का सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। माधोगढ़ फोर्ट पर चढ़ने के लिए अब लोगों को मशक्कत नहीं करने पड़ेगी। अब वाहन सीधे फोर्ट पर पांच मिनट में पहुंच जाएंगे। सतनाली-महेंद्रगढ़ मार्ग से फोर्ट सड़क तक बनाने का कार्य फरवरी माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर 15 जनवरी तक ओपन हो जाएंगे और फरवरी माह में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों को आस जगी है कि अब माधोगढ़ किला बनकर रही रहेगा। इससे पहले तीन वर्ष से किले की धूल फांक रही फाइलों पर एक्शन शुरू हो गया है। सड़क बन जाने के बाद फोर्ट को विकसित करने का काम रहेेगा। इसके लिए जिला उपायुक्त ने प्रोजेक्ट फाइल बनाकर पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी हुई है। इसके अलावा रामफल दास मंदिर तक रोड़ का काम भी फरवरी में शुरू होने की संभावना हैं।
आपको बता दें कि शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 2014 में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली महेंद्रगढ़ आए थे तो उस समय उन्होंने माधोगढ़ किले का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ एवं माधोगढ़ किले को पर्यटन के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद 9 अप्रैल 2016 को शिक्षामंत्री ने महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की रैली करवाई थी। रैली में मुख्यमंत्री ने दोनों किलों की 50 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार कर पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में जमीनी विवाद को लेकर गांव की पंचायत पर्यटन विभाग को अपनी जमीन ट्रांसफर नहीं कर पाई थी। इसी वजह से यह पूरा काम रुका हुआ था।
विज्ञापन


मार्ग पर बनेंगे पांच सर्विस प्वाइंट
माधोगढ़ किले पर बनने वाले मार्ग पर पांच सर्विस प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। पहाड़ी क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई कम होने पर गाड़ी क्रास को लेकर ये सर्विस प्वाइंट बनाए जाते हैं। सतनाली महेंद्रगढ़ से माधोगढ़ फोर्ट तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क है। सड़क की चौड़ाई मात्र 12 फीट होगी। इस सड़क का निर्माण 2 करोड़ 31 लख 80 हजार रुपये से किया जाएगा। इसके अलावा गांव बलाना के पास पहाड़ पर स्थित बाबा रामफल दास मंदिर तक 3 करोड़ 24 लाख 35 हजार रुपये से सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क की लंबाई भी 2 किलोमीटर लगभग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रहा जमीन मुद्दा
पिछले तीन वर्ष से गांव माधोगढ़ किले का सड़क मार्ग सात एकड़ भूमि विवाद को लटका हुआ था। माधोगढ़ किले के रास्ते के साथ साथ लगती सात एकड़ जमीन पर वन विभाग अपना दावा जता था। जबकि पंचायत अपना दावा जता रही थी। किंतु दिसंबर माह में पर्यटन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी विजयवर्द्धन सिंह माधोगढ़ किले के दौरे के लिए जब आए तो उस समय फोरेस्ट रेंजर प्रवीण कुमार ने कहा था कि अब जमीन का कोई मुद्दा नहीं है। पंचायत के पास वह जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed