फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सुसाइड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी से मिले ग्रामीण

सुसाइड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी से मिले ग्रामीण

Tue, 03 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी से मिले ग्रामीण
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी से मिले ग्रामीण
विज्ञापन

गांव ढाणी किरारोद अफगान के नंदकिशोर का सुसाइड मामला
फोटो नंबर आठ
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव ढाणी किरारोद अफगान के नंदकिशोर सुसाइड मामले में ढाणी किरारोद के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएसपी संजीव बल्हारा से मुलाकात कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि मृतक नंदकिशोर ने आत्महत्या करने से पहले से एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि ससुराल वालों को दिए गए पैसे वापस मांगने पर उसे जेल में बंद करवाने की धमकी दी जाती थी। उसके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत देकर ग्रामीणों के सामने जलील किया गया है। उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार हैं। मगर इसके बावजूद किसी की भी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

मृतक पिता नंबरदार सुंदर सिंह, भाई रामांनद, पूर्व सरपंच विजय सिंह, अजय कुमार, प्रताप सिंह पंच, राजपाल, भजनलाल, जोगेंद्र सिंह, हरिराम, शिंभूदयाल, छोटेलाल, सुरेशचंद, हरचंद, आसाराम, लखमी ठेकेदार, सतीस, करण सिंह व बलजीत सिंह आदि ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों की जान बूझकर गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उन्होंने डीएसपी के जवाब से असंतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना घटित हुए पूरे दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक मृतक की हैंड राइटिंग रिपोर्ट नहीं आने की बात कह रही है। पीड़ित के पिता व भाई ने बताया कि पूरे गांव के सामने पुलिस के जांच अधिकारी हादसे वाले दिन ही सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले चुके थे और हैंड राइटिंग मिलान के लिए मृतक की अलग-अलग राइटिंग भी ले चुके हैं, लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट ना आने का बहाना बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस शीघ्र ही नंदकिशोर मामले में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। उनकी हाजिरी लगाई गई है। आरोपी पक्ष खुद को निर्दोष बता रहा है। पीड़ित पक्ष के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि मामले में जब तक एफएसएल से हैंड राइटिंग की कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक गिरफ्तारी में ढील दी गई है। डीएसपी ने कहा कि 4 अक्टूबर तक कागजात लैब में जमा हो जाएंगे। रिपोर्ट जल्दी मंगवाने के लिए पुलिस अधीक्षक से पत्र लिखवा लिया गया है। जैसे ही लैब से रिपोर्ट आएगी। उसी प्रकार तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव बल्हारा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed