फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रसूलपुर, ढाणा और नांगल में शीघ्र ही खोले जाएंगे नए पशु औषधालय

रसूलपुर, ढाणा और नांगल में शीघ्र ही खोले जाएंगे नए पशु औषधालय

Thu, 14 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रसूलपुर, ढाणा और नांगल में शीघ्र ही खोले जाएंगे नए पशु औषधालय
रसूलपुर, ढाणा और नांगल में शीघ्र ही खोले जाएंगे नए पशु औषधालय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधान सभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने वीरवार को अटेली विधान सभा क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के निवारण के लिए हरियाणा विधान सभा चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महानिदेशक पशुपालन हरियाणा डॉ. जीएस जाखड़ और उप निदेशक पशुपालन डॉ. जयपाल नारनौल उपस्थित थे।

यादव ने अटेली हलके के पशुपालन विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और विकास कार्यों का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि अटेली विधान सभा क्षेत्र में जितने विकास कार्य पिछले तीन वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। उतने कई दशकों में नहीं हो पाए हैं। जल्द ही गांव रसूलपुर, नांगल और ढाणा में नए पशु औषधालय खोले जाएंगे। इससे इन गांवों और आसपास के गांवों के लोगों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ये नए औषधालय हरियाणा विधान सभा के पिछले बजट सत्र के दौरान ही मंजूर करवा लिए गए थे। बताया कि गांव बाछौद और दौंगड़ा अहीर में राजकीय पशु चिकित्सालय, गांव किसान नगर, सराय बहादुर, भीलवाड़ा, करीरा एवं पोता में पशु औषधालय के भवनों के नवीनीकरण के लिए 234.56 लाख रुपये जारी करवाए जाएंगे। सागरपुर, झिगावन, मोड़ी, बेवल, मानपुरा, करीरा और कोटिया गांवों में नए पशु औषधालय खोलने और गांव सिलारपुर में पशु औषधालय को अपग्रेड कर पशु चिकित्सालय बनाए जाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed