{"_id":"69a0862193601391f704562d","slug":"2000-doses-of-cervical-cancer-vaccine-reached-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136612-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में पहुंची सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की 2000 डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में पहुंची सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन की 2000 डोज
विज्ञापन
फोटो 14 नारनौल में पहुंची वैक्सीन।संवाद
नारनौल। अब 14 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। इसी कड़ी में वीरवार को जिले में 2000 वैक्सीन की डोज पहुंच गई हैं। वहीं प्रदेशभर में 44000 हजार वैक्सीन की डोज पहुंची हैं। इस अभियान का 28 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी शुभारंभ करेंगे।
जिले में अब 14 से 15 वर्ष के बीच की करीब दस हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य किशोरियों को समय रहते सुरक्षित करना और भविष्य में इस गंभीर बीमारी के मामलों को कम करना है। इसको लेकर एसएमओ, एमओ सहित एएनएम को ट्रैनिंग दी जा चुकी है।
वहीं, वैक्सीनेशन से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए इसे यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी का नाम, आयु, टीकाकरण की तिथि और डोज की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
इससे भविष्य में दूसरी डोज या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता के समय रिकॉर्ड आसानी से देखा जा सकेगा। इस अभियान में गार्डासिल नाम के क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी टीके के एक खुराक दी जाएगी। यह टीका एचपीवी के टाइप 6 एवं 11 से भी बचाव करता है।
सर्वाइकल कैंसर के मुख्य कारण
-किशोरियों में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होना।
-14 से 15 साल की उम्र में किशोरियों का एचपीवी का टीका न लगना
-किशोरियों का तंबाकू व धूम्रपान का सेवन करना
-गर्भनिरोधक गोलियों का लंबे समय तक इस्तेमाल करना
बचाव के उपाय
-14 से 15 साल की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाना
-धूम्रपान और तंबाकू से परहेज करना
-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना
वर्जन:
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 के बीच की उम्र की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी है। इसका शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे। इसके लिए जिला में वीरवार को 2000 वैक्सीन पहुंच गई है। -डॉ. नरेंद्र कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी नारनौल