{"_id":"66e32feb79de8bc2840bbff2","slug":"200-meter-road-from-mohalla-masani-to-old-womens-college-dilapidated-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112053-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला मसानी से पुराना महिला कॉलेज तक 200 मीटर सड़क जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला मसानी से पुराना महिला कॉलेज तक 200 मीटर सड़क जर्जर
Thu, 12 Sep 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- पुराने महिला महाविद्यालय के सामने बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों की आबादी को शहर तक पहुंचने के लिए गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। शहर के मोहल्ला मसानी से पुराना महिला कॉलेज तक 200 मीटर सड़क मार्ग जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है।
तीन वर्ष पहले यह सीसी सड़क मार्ग बनाया था। अब तो यह सड़क मार्ग जर्जर हो चुका है। इस मार्ग से 15 गांवों और शहर के लोग आवागमन करते है। मोहल्ला मसानी के पास खड़ा मोड़ बना हुआ है। इस सड़क मार्ग से निजी स्कूलों 150 से अधिक बसें गुजरती रहती है। खड़ा मोड़ और टूटे सड़क मार्ग के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 5 हजार लोग इस सड़क मार्ग से गुजरते है। शहरवासी अनेक बार मौखिक रूप से नपा को शिकायत कर चुके है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बारिश के मौसम में तो गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण दुपहिया वाहन गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण बाइक चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते जिसके कारण गिरकर चोटिल हो जाते है। शहर वासियों ने नपा प्रशासन से मांग कि है कि शीघ्र ही इस सड़क मार्ग का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
रामनिवास पाटौदा
नगरपालिका द्वारा तीन वर्ष पहले यह सीसी सड़क मार्ग बनाया गया। तीन माह बाद ही यह मार्ग जर्जर हो गया। नपा इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नपा को तुरंत प्रभाव से इसका निर्माण करवाना चाहिए ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
मनीष राजपूत
मसानी चौक से पुराना महिला कॉलेज तक गहरे गड्ढे बने हुए है। नगरपालिका गड्ढों का पैचवर्क भी नहीं करवा रही है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से स्कूलों 150 बसे गुजरती है।
शन्नी
यह सड़क मार्ग अनेक गांवों से जुड़ा हुआ है। सुबह जब गांव के लोग किसी कार्य के लिए शहर में आते है तो उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में तो गड्ढे दिखाई नहीं देते है। नगरपालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
गुल्लू प्रजापत
आचार संहिता समाप्त होने के बाद टेंडर लगाकर यह सड़क मार्ग बनवा दिया जाएगा। शहर में जहां भी मार्ग टूटा हुआ है उसका का भी निर्माण करवाया जाएगा। किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।