{"_id":"6a4d4149a9821893d309f4bd","slug":"194-people-received-rabies-injections-in-a-month-167-were-bitten-by-dogs-narnol-news-c-203-1-mgh1006-128003-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक माह में 194 लोगों को लगे रैबीज इंजेक्शन, 167 को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक माह में 194 लोगों को लगे रैबीज इंजेक्शन, 167 को कुत्तों ने काटा
Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 नागरिक अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में पिछले एक माह के दौरान 194 लोगों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। इनमें से 167 लोगों को कुत्तों ने काटा है। गर्मी के कारण जानवरों में आक्रामकता बढ़ने से लोग उनके शिकार हो रहे हैं।
अब तक नागरिक अस्पताल में रैबीज के 194 मामले सामने आए हैं। इनमें 10 लोगों को बिल्लियों और 17 लोगों को बंदरों ने काटा है। शहर के सभी वार्डों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। शहरवासी कुत्तों और बंदरों के आतंक से परेशान हैं और नगर पालिका से समाधान की मांग कर चुके हैं।
शहर में रैबीज के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब गर्मी के चलते कुत्ते और बंदरों में आक्रामकता बढ़ी है और इसके चलते लोगों पर अचानक हमला किया गया है। इसमें कुछ लोगों को राह चलते तो कुछ लोगों पर वाहनों पर आवागमन करते हुए हमला किया गया।
विज्ञापन
एसएमओ जयप्रकाश ने बताया कि मरीजों के लिए अस्पताल में पूरा स्टॉक है और गर्मी के कारण पशुओं में अक्सर आक्रामकता आती है। इसमें लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। मरीज घाव पर मिर्च या तेल आदि न लगाएं। तुरंत साबुन पानी से धो लें और चिकित्सक के पास जाएं।