फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव खुडाना और आकोदा रोड पर रहता है लावारिश पशुओं का आतंक

गांव खुडाना और आकोदा रोड पर रहता है लावारिश पशुओं का आतंक

Mon, 01 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव खुडाना और आकोदा रोड पर रहता है लावारिश पशुओं का आतंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। लावारिस पशुओं का आतंक गांव खुडाना और आकोदा रोड पर भी बना हुआ है। लावारिस पशु रोड के बीच में खड़े रहने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इसी रोड पर एक निजी स्कूल है। इस स्कूल के पास पांच छह लावारिस गोवंश खड़े रहते हैं। बच्चों को सींग मारने का डर लगता है। कई बार काले रंग के सांड़ रोड पर बैठ जाते हैं और रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देते। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इतना नहीं कई बार तो खेतों में घुसकर फसलों को खराब कर देते हैं। दो दिन पहले ही सड़क पर खड़ी बाइक को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इन लावारिस गोवंशों से आमजन काफी परेशान है। जनवरी में गोसेवा आयोग की ओर से प्रदेश को लावारिस गोवंश मुक्त करने का निर्णय लिया था। लेकिन अभी तक इस मामले में न तो प्रशासन की ओर से न गो सेवा आयोग की ओर से कार्रवाई की। लोगों का कहना है कि खुडाना गांव में गोशाला होने के बावजूद भी लावारिस पशु खुले में घूम रहे हैं।

बोले ग्रामीण
आवारा पशुओं से पडे़ परेशानी होती है। दो दिन पहले वो सड़क पर बाइक खड़ी कर शौच करने के लिए चला गया था। इतनी देर में लावारिस गोवंश से उसकी बाइक को गिराकर क्षति ग्रस्त कर दिया जब उसने भगाने का प्रयास किया तो एक सांड़ उसकी तरफ मारने के लिए दौड़ा, जहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

- अमर सिंह, खुडाना।

गांव खुडाना में गोशाला होने के बावजूद भी लावारिस गोवंश खुले में घूम रहे है। ये गोवंश आमजन को किसी न किसी तरीके से नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन को चाहिए लावारिस गोवंश को गोशाला में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष, आकोदा।

लावारिस गोवंश कई बार वाहनों को गिरा देते हैं। लड़ते-लड़ते रोड पर आ जाते हैं जिससे आने जाने वालो घायल कर देते हैं। सरकार दावा करती थी कि जिले को लावारिस गोवंश मुक्त किया जाएगा, अभी तक तो हुआ नहीं, आगे देखा कब तक होगा।
- जगबीर खुडाना।

खुडाना और आकोदा रोड पर अनेक लावारिस गोवंश घूमते रहते हैं। इनका झुंड सुबह-सुबह ही सड़कों पर रहता है। उसके बाद खेतों में चलते जाते हैं। इसी रोड पर एक निजी स्कूल है उसके बाहर भी ये खड़े रहते हैं। वहां से निकलने वाले बच्चों को हमेशा उनका डर लगा रहता है। प्रशासन को इन लावारिस गोवंश को पकड़वाना चाहिए।

- ईश्वर खुडाना।

वर्जन
कोई भी ग्रामीण देसी गाय लेकर गोशाला में आता है तो उसकी मनाई नहीं है। गोशाला के कर्मचारी कितने लावारिस पशु पकड़कर लाएंगे। पहले भी किसान छोड़कर गए थे। अमेरिकन सांड़ गायों को टक्कर मारते रहते हैं, इसलिए उन्हें गोशाला में नहीं रखेंगे।
- ओमपाल, प्रधान खुडाना गोशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed