फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   परचून की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को जहरीले जानवर ने काटा, मौत

परचून की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को जहरीले जानवर ने काटा, मौत

Wed, 31 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
परचून की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को जहरीले जानवर ने काटा, मौत
महेंद्रगढ़। कनीना में सोमवार देर शाम को परचून की दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति को किसी जहरीले कीट ने काट लिया। दुकानदार बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी अस्पताल कनीना लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कनीना निवासी (40) सतीश सोमवार शाम को घर के पास ही प्लॉट में काम कर रहा था। अचानक उसके पैर पर किसी जहरीले कीट ने काट लिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो सतीश प्लॉट में बेहोश पड़ा था। परिजन तुरंत उसे सीचएसी कनीना लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफर किया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को मृतक के भाई अनिल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक सतीश दो लड़की और एक लड़के का पिता था। वह कनीना में ही परचून की दुकान पर कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed