फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पांच माह बाद सतीश जेलदार के सिर पर सजा कनीना नगरपालिका चेयरमैनी का ताज

पांच माह बाद सतीश जेलदार के सिर पर सजा कनीना नगरपालिका चेयरमैनी का ताज

Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पांच माह बाद सतीश जेलदार के सिर पर सजा कनीना नगरपालिका चेयरमैनी का ताज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। चुनाव के पांच माह बाद वीरवार को नगरपालिका कनीना की शहर की सरकार का गठन हो गया। नगरपालिका के 13 पार्षदों में से आठ पार्षदों ने कार्यालय पहुंचकर सतीश जेलदार को अपना प्रधान चुन लिया। वाइस चेयरमैन अशोक सिंह को बनाया गया। सतीश जेलदार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुट से जुड़े हैं।
एसडीएम अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन में नगर पालिका चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई। 11:20 पर नपा के पूर्व प्रधान राजेंद्र लोढा गुट के 7 पार्षद एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। करीब 15 मिनट बाद दूसरे गुट से वार्ड 13 के पार्षद अशोक कुमार अकेले ही चुनावी बैठक में पहुंचे। सदस्य शेष पांच पार्षदों के आने का इंतजार करते रहे। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी 5 सदस्य नहीं आए तो चुनाव प्रक्रिया को शुरू कराया गया। जहां चुनाव अधिकारी एसडीएम की ओर से चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए अनुमोदन पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिस पर चेयरमैन पद के लिए वार्ड 12 के पार्षद राजेंद्र सिंह ने वार्ड 5 के पार्षद सतीश जेलदार के नाम का अनुमोदन किया। वार्ड एक के दलीप सिंह ने समर्थन किया। सभी पार्षदों ने सतीश जेलदार के नाम पर सहमति दे दी। उसके बाद वाइस चेयरमैन के लिए वार्ड 7 के पार्षद मुकेश कुमार ने वार्ड 13 के पार्षद अशोक कुमार के नाम का अनुमोदन किया। जिसका समर्थन वार्ड 6 के प्रहलाद राय ने किया। जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति दे दी। चुनाव को लेकर नगरपालिका कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। एसडीएम अभिषेक मीणा की देखरेख में शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव संपन्न हो गया। इस मौके पर एसडीएम के प्रवाचक सुदेश कुमार, नपा सचिव राजाराम, नाजिर बाबूलाल यादव, सुरेश कुमार, कानूनगो राजपाल सिंह, मनोज कुमार जेई, हरिकिशन, श्यामलाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को ही लिख दी थी पटकथा
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर तीन अक्तूबर को बैठक हुई थी। जिसमें पूर्व नपा प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा व युवा समर्थक उमेश यादव भी शामिल हुए थे। करीब घंटे भर चली इस बैठक में राजेंद्र लोढा गुट के भाग्य का फैसला हो गया था। विरोधी गुट को आखिरी समय तक इसकी भनक नहीं लग सकी।
समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री के नाम के लगाए नारे
चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। चेयरमैन सतीश जेलदार व वाइस चेयरमैन अशोक सिंह ने डीजे के सामने गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। शहर के विभिन्न मार्गों से विजय जुलूस निकाला। स्थानीय विधायक व सांसद का नाम तक नहीं लिया गया।

ये पार्षद रहे बैठक से गायब
विरोधी गुट में शामिल वार्ड 2 से संतोष, 4 से मंजू देवी, 8 से मा. दलीप सिंह, 9 से मनीष कुमार, 11 से अरुणा कौशिक ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। उनके गुट से टूटकर अशोक कुमार राजेंद्र लोढा गुट में पहुंच गया जिसे वाइस चेयरमैन चुना गया। इससे पूर्व इस चुनाव के लिए 4 प्रयास हो चुके थे। तीन बार में कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। चौथी बार में चुनाव अधिकारी की अनुपस्थित रहने पर चुनाव टला।
किसी वार्ड के साथ नहीं होगा भेदभाव : जेलदार
नगर पालिका के नवनियुक्त प्रधान सतीश जेलदार ने कहा कि पूरी नगर पालिका में समान विकास कराया जाएगा। किसी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। पांच महीने की देरी हो चुकी है। अब काम में किसी तरह की कोताही नहीं होने देंगे। पूरे शहर का डिमांड चार्टर तैयार करेंगे। प्राथमिकता के हिसाब से विकास कार्य पूरा कराएंगे।

जरूरत के अनुसार कराएंगे काम : अशोक
नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार ने कहा कि नगर पालिका की जरूरत के अनुसार काम कराएंगे। सभी पार्षदों को साथ लेकर चलेंगे। किसी भी काम में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। पूरे एरिया के लोगों को साथ आगे बढे़ंगे। कनीना के विकास को तेजी से बढाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed