फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सभी बोर हुए ठप्प

रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सभी बोर हुए ठप्प

Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के सभी बोर हुए ठप्प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अगर आप हुड्डा पार्क में घूमने जा रहे हैं तो ध्यान रखिए, आपके लिए वहां पेयजल नहीं हैं। क्योंकि वहां पानी के सभी बोर फेल हो गए हैं। हुड्डा पार्क में पांचों बोर फेल हो गए हैं। पार्क में प्रतिदिन 2 हजार लोग सुबह-शाम घूमने जाते हैं। इतना ही नहीं पार्क में अधिकारी भी घूमने आते हैं। पार्क विकसित करने पर पांच बोर लगाए गए थे। पिछले तीन महीने से मात्र एक ही बोर चल रहा था। अब वह भी खत्म हो गया है। अभी बारिश का मौसम होने के चलते पौधों पर इतना प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा। परंतु आने वाले समय में
बाक्स:
2012 में स्थापित किया गया था हुड्डा पार्क
रणबीर सिंह हुड्डा पार्क 2012 में लगभग साढ़े छह करोड़ की लागत से विकसित किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने इसका उद्घाटन किया था। उस समय पार्क के पौधों में पानी देने और पेयजल के लिए पांच बोर करवाए गए थे। पिछले चार वर्ष से तीन बोर चल रहे थे। परंतु एक वर्ष के दौरान तीनों बोर फेल हो गए। लगभग एक वर्ष पहले एक बोर फेल हो गया था। उसके छह से आठ महीने बाद दूसरा बोर भी फेल हो गया। पिछले तीन महीने बाद एक ही बोर बचा था। अब वह भी फेल हो गया।
विज्ञापन

बाक्स:
नगर पालिका प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान:
एक वर्ष के दौरान एक के बाद एक तीन बोर फेल हो गए। लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इतना ही नहीं तीन महीने पहले पानी का स्तर बढ़ाने के दो पंप डाले गए थे। पंप डालने के बाद कुछ दिनों बाद ही पानी का स्तर पुन: नीचे चला गया। अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं करवाई गई तो आने वाले समय में पौधे भी सूख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
लोगों द्वारा इसकी जानकारी मिली है। मंगलवार को सभी बोर ठीक करवा दिए जाएंगे।
-रीना बंटी, चेयरपर्सन नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed