फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्रिकेट क

क्रिकेट क

Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट क
फोटो संख्या:34 और 35
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राज्य के नन्हे खिलाड़ी बीजेआरडी क्रिकेट स्टेडियम पाली में जमकर चौके छक्के जमाएंगे। सोमवार को शुरू होने वाले हरियाणा स्कूली राज्य स्तरीय क्रिकेट और बेसबॉल में प्रदेश के 22 जिलों के 1050 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने मैदानों एवं खिलाड़ियों की रहने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा साफ सफाई की व्यवस्था करवाई।
जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों की मीटिंग ले चुकी है। उन्होंने महेंद्रगढ़ के एसडीएम विक्रम आईएएस को इस प्रतियोगिता का इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा पानी की व्यवस्था के लिए पब्लिक हैल्थ के एक्सईएन, बसों की व्यवस्था के लिए जीएम नारनौल को सौंपी हैं। रेडक्रास की ओर से प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई तथा सीएमओ को भी एबुलेंस आदि की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए है कि खिलाड़ियों की व्यवस्था मेें कोई कमी नहीं रहे इसके लिए कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


1050 खिलाड़ी लेंगे भाग
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेसबाल खेल में लड़की एवं लड़के दोनों ही भाग लेंगे जबकि क्रिकेट केवल लड़कों का आयोजित किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय खेल में लगभग 1050 खिलाड़ी भाग लेंगे। दोनों ही खेलों के लिए अलग-अलग मैदान तैयार किए गए हैं। क्रिकेट बाबा जयरामदास खेल स्टेडियम में और बेसबॉल सरकारी स्टेडियम पाली में तथा लड़कियों की बेसबॉल संस्कार भारती स्कूल में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन स्थानों पर रुकने की व्यवस्था की:
जिला शिक्षा अधिकारी मुुकेश लावनिया ने खिलाड़ियों के रुकने के लिए तीन जगह व्यवस्था की है। संस्कार भारती स्कूल में लड़कियों के रुकने की व्यवस्था की गई है जहां पर रात को उनकी देखभाल के महिला पीटीआई तथा स्कूल की महिला वार्डन करेंगी। जबकि लड़कों के रुकने की व्यवस्था बाबा जयराम दास मंदिर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में की गई है।


गांव पाली में पहली बार होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
आपको बता दें कि गांव पाली में पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ग्रामीण आंचल में पिछले दो महीनों के दौरान यह दूसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की बदौलत हर वर्ष महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पहले दो वर्षों के दौरान महेंद्रगढ़ के मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित करवाई गई थी। इस बार खो-खो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सतनाली में आयोजित की गई थी और अब पाली में आयोजित करवाई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गांवों में अनेकों प्रतिभाशाली खिलाड़ी छिपे हैं किंतु वो मोटिवेशन के अभाव में आगे तक नहीं पहुंच पाते। इन खेलों की बदौलत गांव के खिलाड़ी मोटिवेट होंगे और प्रतिभाएं निकलकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed