फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजपूत समाज को एकजुट करने के लिए 20 जनवरी को सतनाली में होगी मीटिंग

राजपूत समाज को एकजुट करने के लिए 20 जनवरी को सतनाली में होगी मीटिंग

Fri, 18 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
राजपूत समाज को एकजुट करने के लिए 20 जनवरी को सतनाली में होगी मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। विनोद तंवर पाली ने कहा कि दो सभाओं को लेकर जिले भर के राजपूत समाज में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। समाज से इस असमंजस की स्थिति को समाप्त करने और सामाजिक एकता के लिए 20 जनवरी को सतनाली के माता जमवाय मंदिर प्रांगण में राजपूत समाज एकीकरण जन बैठक का आयोजन किया जाएगा।
लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में मीडिया से बातचीत में राजपूत समाज के नेता विनोद तंवर पाली ने कहा कि जिले में 65 राजपूत बाहुल्य गांवों में 80 हजार राजपूत हैं। राजपूत सभा और राजपूत महासभा के कारण समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। दोनों सभाओं के एकीकरण को लेकर 30 दिसंबर को गांव पाली के बाबा जयराम दास मंदिर प्रांगण व 13 जनवरी को जमवाय माता मंदिर प्रांगण में दूसरी बैठक का आयोजन किया गया था। अब 20 जनवरी को सतनाली के जमवाय माता मंदिर प्रांगण में तीसरी सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में दोनों सभाओं के प्रतिनिधियों और समाज के लोगों को बुलाया जाएगा। दो सभाओं के कारण समाज कमजोर हो रहा है। दोनों सभाओं के एक होने से सामाजिक जागरूकता को बल मिलेगा और समाज से कुरीतियों को मिटाने की मुहिम में युवाओं की भी भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर पार्षद सतपाल तंवर पाथेड़ा, पार्षद प्रतिनिधि विक्की तंवर खुडाना, दिनेश शेखावत श्यामपुरा, राकेश तंवर खुडाना, कर्ण सिंह शेखावत सोहड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed