{"_id":"5bd60af5bdec2269a369adc9","slug":"171540754165-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानिदेशक ने दक्षिण हरियाणा में वेलफेयर ऑफिस खोलने की मांग को ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानिदेशक ने दक्षिण हरियाणा में वेलफेयर ऑफिस खोलने की मांग को ठुकराया
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आसाम राइफल्स के महानिदेशक सुखदीप सांगवान ने दक्षिण हरियाणा में वेलफेयर ऑफिस खोलने की मांग को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा को वेलफेयर ऑफिस की जरूरत नहीं है। उनके पास दिल्ली पास पड़ता है उनकी वहां उनकी सुनवाई हो सकती है। रविवार को वे यादव धर्मशाला में आयोजित आसाम राइफल्स पूर्व सैनिक की रैली में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान आसाम राइफल्स के सेवानिवृत्त अर्धसैनिक रामपाल फौजी ने डीजी के सामने महेंद्रगढ़ जिले में वेलफेयर ऑफिस खोलने की मांग की।
उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों में लगभग 50 प्रतिशत सैनिक आसाम राइफल्स से सेवानिवृत्त हैं। अगर यहां वेलफेयर ऑफिस खुल जाए तो उनके के लिए एक सुविधा होगी। इस मौके पर डीजी ने कहा कि आसाम राइफल्स के विभिन्न स्थानों पर कुछ सेंटर खुले हुए हैं। परंतु ये सेंटर वहीं खोले गए जहां डिपेंडेंसी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लिए दिल्ली पास पड़ता है। उनकी सुनवाई वहां हो सकती है। महानिदेशक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अलग से भर्ती सरकार का विषय है। वो सीधी भर्ती स्पोर्ट्स कोटे और कुछेक ट्रेडों में ही करते हैं।