{"_id":"5b6c9a544f1c1bde6d8b731f","slug":"171533844052-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए खुलेंगे इंगलिश मीडियम बैग लेस स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए खुलेंगे इंगलिश मीडियम बैग लेस स्कूल
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रतिस्पर्धा के युग में हर कोई अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्राइवेट स्कूलों की ओर भाग रहा है। अभिभावक सरकारी स्कूलों में पढ़ाने से गुरेज करने लगे हैं। जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर कई सरकारी स्कूल बंदी की कगार पर हैं। कुछ तो बंद भी हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए प्रदेश मेें 180 सरकारी इंगलिश मीडियम बैग लेस स्कूल खोलने की योजना बनाई है। इसमें जिला महेंद्रगढ़ के भी सात स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को शुरू करने के संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा गत 16 व 17 जुलाई को सभी स्कूल हेड व प्रथम श्रेणी के पीआरटी की दो दिवसीय वर्कशाप बुलाई गई थी। जहां उन्हें ट्रेनिंग दी गई । परंतु अभी तक स्कूलों की ढांचागत व्यवस्था नहीं की गई है।
-जिला महेंद्रगढ़ के सात स्कूल बनेंगे इंगलिश मीडियम
शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 180 सरकारी इंगलिश मीडियम बैग लेस स्कूल खोले जाने है। इनमें जिला महेेंद्रगढ़ के भी सात स्कूल शामिल है। जिसमें अटेली खंड के गांव खोर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला व अटेली का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनीना खंड का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला काकराला का शामिल है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ खंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला नया बास, नारनौल खंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुकंदपुरा व नांगल चौधरी खंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायमलिकपुर शामिल है।
-सभी विषयों की अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई
कुछ स्कूलों को छोड़कर सभी प्राथमिक स्कूलों को इंगलिश मीडियम की श्रेणी में शामिल किया गया है, क्योंकि प्राथमिक स्तर पर पहली से पांचवीं तक छोटे बच्चे पढ़ते है। इन छोटे बच्चों को पढ़ाना आसान होगा। इसलिए सरकार ने इस योजना के लिए प्राथमिक स्तर के स्कूलों को ही शामिल किया है।
विज्ञापन
-बच्चों के बैग स्कूल में ही रखने की होगी व्यवस्था
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के बैग इतने भारी होते है कि वे उन्हें लेकर ठीक से चल भी नहीं पाते है। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग बैग लेस स्कूल खोलने जा रहा है। ताकि बच्चों को बैग के बोझ से राहत दी जा सके और बिना किसी दबाव के स्कूल आकर पढ़ाई कर सके। बच्चों के बैग व कॉपी-किताब रखने के लिए स्कूल में व्यवस्था की जाएगी। होमवर्क के लिए एक-दो नोट बुक अपने साथ ले जा सकेंगे।
----------
-शिक्षा विभाग प्रदेश में इंगलिश मीडियम बैग लेस स्कूल खोलने जा रही है। इसमें जिला महेंद्रगढ़ के भी सात स्कूल शामिल है। जल्द ही निर्धारित किए स्कूलों में अंग्रेजी विषय का पाठ्यक्रम सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
---मुकेश लावनिया, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।