{"_id":"599b371a4f1c1b9d2f8b4754","slug":"171503344410-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े हुई बिजली दरों को कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े हुई बिजली दरों को कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आल इंडिया किसान खेत मजदूर व भवन निर्माण मजदूरों की एक सभा सोमवार को स्थानीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में प्रधान सीताराम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिजली रेट कम करने की मांग की गई। इसके पश्चात मजदूरों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर प्रधान सीताराम ने कहा कि कहा कि उन्हें बिजली सस्ती और 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए तथा बढ़े हुए रेटों को कम किए जाने चाहिए। बार-बार के कटों से निजाम मिलनी चाहिए तथा निगम में फैले व्यापक भ्रष्टाचार को खत्म करें, निजीकरण और ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए और किसानों के लिए सिंचाई क्षेत्र में बिजली निशुल्क दी जाए आदि मांगों रखी गई।
आल इंडिया किसान खेल मजदूर संगठन के जिला सचिव कामरेड बलबीर सिंह ने कहा कि महंगाई की मार झेल रही हरियाणा प्रदेश की जनता को सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिल रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की मिलीभगत से लागू जीएसटी ने आम आदमी की परेशानियां पहले से ही बढ़ा रखी थी। अब खट्टर सरकार द्वारा आमजन पर दोहरी मार करते हुए बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इस अवसर पर किसान नेता जगमाल सिंह, शंकर लाल, मामन सिंह, लीलाराम, दयाराम, जगराज सिंह, शेर सिंह, अगन्ना राम, विनोद, जगदीश, आशा और अनेक कारीगर मजदूर व किसान संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।