फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   17 development works will be done in Kanina at a cost of Rs 6 crore.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 6 करोड़ की लागत से होंगे 17 विकास कार्य

Mon, 17 Jun 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
17 development works will be done in Kanina at a cost of Rs 6 crore.
फोटो संख्या:61- कनीना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह--स्रोत--सं
कनीना। कनीना कस्बे को विकास की गति देने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए करीब 6 करोड़ की लागत 17 विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार कर डीएमसी नारनौल को भेज दिया गया है। इन पर जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर टेंडर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे जहां लोगों को जर्जर मार्गों से छुटकारा मिलेगा व खुले नालों से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कस्बे को रात्रि के समय रोशन के लिए करीब 30 लाख रुपये की लागत से कस्बे को रोशन करने का कार्य जारी हैं। ताकि रात्रि के समय कस्बे के मुख्य मार्ग पूरी तरह से रोशन रहें। इससे रात में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा शहर के अंदर करीब 10 लाख रुपए की लागत से तिरंगा लाइट लगाई गई हैं। हलका विधायक सीताराम यादव ने कहा कि कस्बे के विकास को लेकर उनके द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे है। विकास को लेकर कस्बे को जिले ही नहीं प्रदेश में पहले नंबर पर लाया जाएगा। जिसके लिए कस्बे में जोर-शोर से विकास कार्य करवाए जा रहे है।
विज्ञापन

कस्बे में यह विकास कार्य होंगे
नगर पालिका के जेई जयवीर सिंह ने बताया कि करीब 6 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इससे वार्ड 5 में नहर से लेकर गोशाला तक का मार्ग करीब 72 लाख 93 हजार रुपये, वार्ड नं 9 में अटेली फाटक से रेलवे स्टेशन तक का मार्ग करीब 65 लाख 65 हजार रुपये। वार्ड नं 13 में बस स्टैंड के सामने 3 गलियां करीब 29 लाख, 36.62 लाख व 57.35 लाख रुपये, शास्त्री नगर में नाली व गली 20 लाख 64 हजार, आदित्य कालोनी में 52. 94 लाख गली, नाली, संगम कालोनी में गली, नाली 20.64 लाख रुपये। अटेली रोड वार्ड नं 9 नाली व गली 52.94 लाख, आश्रम कालोनी में गलियां व नाली 65.28 लाख, 19. 20 लाख में इन सभी गलियों में स्ट्रीट लाइट, वार्ड नं. में 24.12 लाख में शिव मंदिर के नजदीक रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य। कालर वाली होली वाले जोहड़ की सफाई व रिचार्ज बोर 35.35 व 23.07 लाख रुपये, वार्ड नं. 9 में अनिता यादव रोड से रवि यादव के घर के सामने से जयवीर के घर तक 19.54 लाख व वार्ड नं. 9 मे कनीना-महेंद्रगढ़ रोड पर मारुति वर्कशॉप से सुनील सेठ तक इससे आगे कैलाश चंद के घर तक 15. 24 लाख रुपये की लागत से करीब 6 करोड़ का एस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों पर स्लैब लगाने व नाले का निर्माण पूरा
करीब 21 लाख रुपये लागत से नालों पर स्लैब लगाने व नाले का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके तहत करीब 14 लाख रुपये की लागत से शहर के नालों को कंवर करने के लिए स्लैब लगाने का कार्य एक सप्ताह में किया जाएगा। 7 लाख रुपये की लागत से तिकोना बाईपास नाले का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

6 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 17 विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर डीएमसी नारनौल को भेज दिये गए हैं। इन पर जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर टेंडर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जहां लोगों को जर्जर मार्गों से छुटकारा मिलेगा व खुले नालों से भी राहत मिलेगी। नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।
-सुरेंद्र सिंह, प्रशासन नगर पालिका कनीना

फोटो संख्या:61- कनीना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह--स्रोत--सं

फोटो संख्या:61- कनीना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह--स्रोत--सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed