{"_id":"5c40d5d4bdec22733a035600","slug":"161547752916-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मियों ने कार्यकारी अभिंयता के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मियों ने कार्यकारी अभिंयता के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा मंडल में यूनियन प्रधान धर्मवीर यादव की अध्यक्षता में फील्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यूनियन शिष्टमंडल की 21 दिसंबर को कार्यकारी अभियंता राहुल बेरवाल से मीटिंग हुई थी। जिसमें एक सप्ताह का समय दिया गया था। कार्यकारी अभियंता ने भरोसा दिलाया था कि आपकी सभी मांगे पूरी कर दी जाएंगी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी जिनको 4600 रुपये महीना वेतन मिलता है ,उन पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर देना चाह रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई भी नियम नहीं है। 12 महीने से कर्मचारियों को बैटरी सैल, साबुन का भुगतान बकाया है। धर्मवीर यादव ने कहा कि आईकार्ड भी अभी तक नहीं बनाए गए हैं। कर्मचारियों का शिक्षा भत्ता, डांगरी, रेनकोट भी नहीं दिए गए है। आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों का चार महीने का वेतन बकाया है। सभी साइटों पर बने भवनों के खिड़की, दरवाजे टूटे पड़े हैं। कार्यकारी अभियंता अपने निजी कार्यों में ही रुचि लेते हैं। कर्मचारियों के प्रति कोई ध्यान नहीं है।
इस मौके पर जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, बाबूलाल यादव, सचिव रमेश शर्मा, रामकिशन, रविंद्र, धर्मपाल, स्नेह पाली, सत्यवीर वालिया, निरंजन शर्मा, विजय, धर्मपाल शर्मा, जसवंत, शिवचरण माथुर, राजपाल, सूरजभान, प्रमेन्द्र सिंह, सुरेंद्र जोगी, रामबिलास उपस्थित थे।