फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भाजपा नेता तय करेंगे किसके सिर पर सजेगा ताज

भाजपा नेता तय करेंगे किसके सिर पर सजेगा ताज

Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता तय करेंगे किसके सिर पर सजेगा ताज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली।
स्थानीय नगर पालिका के पार्षद पद के चुनाव के बाद चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर 2 व 7 में दो नए चेहरों ने राजनीति में अपनी पकड़ बनाने वाले दो प्रत्याशियों को पटकनी देकर जीत हासिल की। लोगों में चर्चा है कि वार्ड नंबर 2 के प्रत्याशी मुंशीराम इससे पूर्व दो बार पार्षद रह चुके हैं लेकिन इस बार नए चेहरे अशोक जांगिड़ ने उनको मात देकर जीत हासिल कर ली। इसी तरह वार्ड नंबर 7 के प्रत्याशी अनिल गुप्ता दो बार पार्षद चुने गए तो एक बार उनकी पत्नी बबीता पार्षद पद पर काबिज होने में सफल रही लेकिन इस बार मैदान में उतरे नए चेहरे अजय कुमार ने उनको भी मात दे दी।
पार्षद पदों का चयन होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चेयरमैन पद को लेकर कयास लगने शुरू हो गए। लेकिन अटेली नगर पालिका को लेकर चेयरमैन पद का चुनाव किस करवट बैठ जाए इसका आंकलन अभी नहीं लगाया जा सकता क्योंकि कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में रही तो तत्कालीन सीपीएस अनीता यादव के समर्थक संजय गोयल की पत्नी सुमन गोयल चेयरपर्सन चुनी गई व राजेश यादव उपप्रधान पद पर बने। सत्ता परिवर्तन होते ही मात्र दो साल के अंदर ही भाजपा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के समर्थक विकास यादव चेयरमैन पद पर काबिज हो गए वहीं उपप्रधान के पद पर बबीता गुप्ता ने बागडोर संभाली।
विज्ञापन

चार महिलाओं ने की है जीत हासिल
कस्बे के 11 वार्डों में से चार महिलाओं पार्षदों ने जीत हासिल की। इस बार चेयरमैन पद के लिए वार्ड नंबर 1 के पार्षद विकास यादव, वहीं वार्ड नंबर 4 के निर्विरोध पार्षद संजय गोयल दौड़ में हैं परंतु दोनों ही नवनियुक्त पार्षद अभी से अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं लेकिन अपने पार्षदों के जोड़-तोड़ में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा में तीन महाजन परिवारों का रहा है वर्चस्व
अटेली के इतिहास में ऐसा भी एक बार हुआ कि दौड़ में रहने वाले पार्षदों में से चेयरमैन की कुर्सी पर किसी तीसरे पार्षद को चयनित किया गया। अतीत से अटेली नगर पालिका में तीन महाजन परिवारों का वर्चस्व रहा है। सर्वप्रथम गढ़ी के मथुरा प्रसाद गोयल, लाला परमानंद व गुजरवास के लाला जगदीश प्रसाद ने चेयरमैन पद की कमान संभाली। अतीत से इन तीनों परिवारों की रणनीति नगर पालिका के नेतृत्व की धुरी रही है। अहीर बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण तत्कालीन राजनेताओं ने इसका राजनीति फायदा उठाने के लिए अहीर समुदाय के लोगों को भी चेयरमैन पद से नवाजा है। अब देखना ये है कि नगर पालिका चेयरमैन का ताज किसके सिर सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed