फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री, ठिठुरे लोग

नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री, ठिठुरे लोग

Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री, ठिठुरे लोग
नारनौल का न्यूनतम तापमान पहुंचा 1.5 डिग्री, ठिठुरे लोग
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को बुधवार की अपेक्षा कोहरा कम रहा लेकिन ठंड और ठिठुरन बढ़ गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पाला भी देखने को मिला। बुधवार को पड़े घने कोहरे के चलते लोगों को ठंड कम होने की उम्मीद थी, लेकिन वीरवार पड़ी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस था, वहीं अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज था। बुधवार को न्यूनतम तापमान .5 डिग्री गिरकर 2.5 डिग्री पहुंच गया, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री को बढ़ोतरी के साथ 20 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि वीरवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिक कोहरा दिखाई नहीं दिया परंतु ठंड बढ़ गई।

क्षेत्र में वीरवार को कोहरे से तो लोगों को निजात मिल गई, लेकिन सर्दी ने सभी को ठिठुरा दिया। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पाला पड़ने से सब्जी की फसलों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed