फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पार्षदों की कमेटियां रखेंगी विकास कार्यों पर निगरानी

पार्षदों की कमेटियां रखेंगी विकास कार्यों पर निगरानी

Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों की कमेटियां रखेंगी विकास कार्यों पर निगरानी
पार्षदों की कमेटियां रखेंगी विकास कार्यों पर निगरानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नगर परिषद नारनौल में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नगर पार्षदों ने नई पहल की है। इसमें नप में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी के लिए पार्षदों की विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। ये नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएंगी। शुक्रवार को नगर परिषद की बैठक में ईओ और प्रधान की उपस्थिति में सदन के सामने ये कमेटियां गठित की गईं। ये कमेटियां अपने संबंधित सभी कार्यों में किस प्रकार से सुधार कर शहर के विकास में योगदान किया जा सकता है, इसकी रिपोर्ट सदन में रखेंगी।
ये कमेटियां की गईं गठित
नगर परिषद के विभिन्न कार्यों पर निगरानी रखने के लिए पार्षदों की छह कमेटियां गठित की गई है। ये भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करने, हाउस टैक्स जमा करवाने, नगर परिषद की आय-व्यय बढ़ाने, शहर की सफाई व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था के साथ विकास कार्यों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

हाउस टैक्स कमेटी वसूलेगी शहरवासियों से हाउस टैक्स
हाउस टैक्स कमेटी में पार्षद सचिन बंसल, रिंकी सैनी और शशि बाला शर्मा को शामिल किया गया है। ये कमेटी हाउस टैक्स से संबंधित कार्यों पर निगरानी रखेगी। इसके साथ ही शहरवासियों से हाउस टैक्स वसूलने का अधिकारी भी कमेटी के अंडर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंस कमेटी करेगी लेन-देन की निगरानी
वार्ड पार्षद प्रमोद तरेड़िया, सुरेंद्र लेफ्टी और मीना सोनी को फाइनेंस कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नगर परिषद में होने वाले लेने-देन की निगरानी रखेंगे।

नक्शा कमेटी सदस्यों की मंजूरी से पास होंगे नक्शे
नक्शा और एनओसी में पारदर्शिता के उद्देश्य से नक्शा कमेटी गठित की गई है। इसमें वार्ड पार्षद कपिल यादव, पवन सैनी और हरीश को शामिल किया गया। कुछ पार्षदों के अनुरोध के बाद पार्षद केशव संघी एडवोकेट को भी शामिल किया गया है। नक्शा कमेटी आवेदनकर्ता की फाइल को पूरी तरह जांच कर ही तय करेगी की यह नक्शा पास हो सकता है या नहीं।

उप-प्रधान की देखरेख में कार्य करेगी सफाई कमेटी
अब शहर में सफाई की जिम्मेदारी अधिकारियों के साथ सफाई कमेटी को भी दी गई है। कमेटी में उप प्रधान मनोज जांगड़ा, पार्षद सुशीला देवी, रजनी चौहान, पंकुश अग्रवाल और कोमल देवी को शामिल किया गया है। अब उक्त कमेटी शहर में सफाई व्यवस्था की निगरानी रखेगी। इसके अतिरिक्त उप प्रधान ने गायों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ली।
लाइट कमेटी रखेगी शहर को रोशन
शहर के वार्डों में लाइटिंग व्यवस्था के लिए वार्ड पार्षद दिनेश सैनी, कविता देवी और किशन लाल सैनी को कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी विभिन्न वार्डों के साथ-साथ शहर के अन्य स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था करेगी।
वर्क्स कमेटी करेगी विकास कार्यों की मानीटरिंग
शहर में हो रहे विकास कार्यों में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए वर्क्स कमेटी गठित की गई है। इसमें मनोज कुमार, मोहनलाल और कृष्ण यादव पार्षद को शामिल किया गया।


एक माह बाद होगा कमेटियों का आकलन
इन सभी कमेटियों के कार्यों का आकलन एक माह बाद उनके कार्यों के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी कमेटी की परफोर्मेंश संतोषजनक नहीं होने पर उसके सदस्यों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed