फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहीद मेजर सतीश दहिया में एडमिशन के लिए रहेगी मारामारी

शहीद मेजर सतीश दहिया में एडमिशन के लिए रहेगी मारामारी

Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहीद मेजर सतीश दहिया में एडमिशन के लिए रहेगी मारामारी

विज्ञापन
नांगल चौधरी। सीबीएसई एवं हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही क्षेत्र के युवा कॉलेज में दाखिला पाने के लिए उत्साहित हैं। विद्यार्थी अपने-अपने मनपसंद विषयों में दाखिला लेने की तैयारी में जुटे हैं। नांगल चौधरी शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न संकायों में सीटें सीमित होने के कारण दाखिले के लिए मारामारी होने की संभावना है। गत वर्ष भी काफी विद्यार्थियों को अपने मनपसंद विषय में दाखिला न मिलने के कारण अन्य विषयों में दाखिला लेना पड़ा था। आठ जून से कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 28 जून है। दो जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट पोर्टल पर अपलोड होगी। जिसमें शामिल आवेदक छह जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला कंफर्म करवा सकेेंगे। दूसरी कट लिस्ट नौ जुलाई को जारी की जाएगी, जिसकी फीस 15 जुलाई तक जमा की जाएगी।

विवेकानंद महाविद्यालय से बना मेजर सतीश दहिया कॉलेज
16 मई 1987 को नांगल चौधरी के बहरोड़ रोड पर विवेकानंद महाविद्यालय प्राइवेट कॉलेज की स्थापना की गई। जिसका शुभारंभ तत्कालीन डीसी एसके सक्सेना के द्वारा बाबा खेतानाथ महाराज की अध्यक्षता में किया था। तत्कालीन व वर्तमान शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के द्वारा 25 दिसंबर 1996 को सरकारीकरण किया गया।जिसमें प्रथम प्राचार्य आरएस रांगरे थे। जिसका 2017 में शहीद मेजर सतीश दहिया के नाम से नामकरण किया गया। खेल का मैदान व लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला के साथ कंप्यूटर लैब भी मौजूद है। महाविद्यालय में आर्ट संकाय की 400 सीटें,विज्ञान संकाय में नॉन मेडिकल की 80 सीटें व कामर्स संकाय में 80 सीटें उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed