फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो बनाने वाली दीपिका हुई सम्मानित

बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो बनाने वाली दीपिका हुई सम्मानित

Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की पिटाई का वीडियो बनाने वाली दीपिका हुई सम्मानित

विज्ञापन
नारनौल। गांव निवाजनगर में बुजुर्ग महिला की बहु द्वारा पिटाई का वीडियो दीपिका ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था। इस पर सामाजिक संगठनों ने लोगों ने उसे सम्मानित किया है। मानव अधिकार फाउंडेशन बोर्ड ऑफ इंडिया की जिला अध्यक्ष व सामाजिक विकास पथ समिति की प्रधान प्रेम यादव ने बताया कि उसके पास मारपीट की वीडियो पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने समिति के सदस्यों व अन्य को सूचित किया। टीम के साथ मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला से हालचाल जाना। इसके साथ ही समिति ने दीपिका के साहसिक कार्य के लिए 1100 रुपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति की प्रधान ने गांव वासियों के बीच में दीपिका के इस नेक कार्य करने पर बधाई दी व भविष्य में भी इसी तरह निडर रहने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर समिति की सचिव रोशनी देवी, अनुपमा यादव, कृष्णा सोनी, बबीता गौड़ एडवोकेट, प्रेम, कर्ण सिंह, भूप सिंह, सुमित्रा शर्मा, जसवीर कौर, अजय, केला देवी उपस्थित थी। गांव की पंच गीता देवी ने भी 500 रुपये देकर दीपिका को सम्मानित किया। बता दें कि दीपिका नाना के यहां आई हुई है। चार जून को पड़ोस में कांता देवी अपनी बुजुर्ग सास की पिटाई कर रही थी। दीपिका ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने बहु पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed