{"_id":"5c9fb101bdec22142e74acc4","slug":"151553969409-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंडियों में हुई सरसों की खरीद,शेष में हैंडलिंग एजेंट पर रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंडियों में हुई सरसों की खरीद,शेष में हैंडलिंग एजेंट पर रोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल/अटेली/नांगल चौधरी। जिले में तीसरे दिन भी सरसों खरीद का कार्य जोर नहीं पकड़ सका है। शनिवार को नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी मंडी में करीब 2400 क्विंटल हुई सरसों की खरीद हुई। दूसरी ओर महेंद्रगढ़, सतनाली और कनीना में खरीद कार्य नहीं हो सका है। आढ़ती हैंडलिंग फीस को लेकर खरीद कार्य से दूर है।
नारनौल मंडी में शनिवार को शाम पौने छह बजे तक 60 फीसदी सरसों की खरीद हुई थी। कमेटी के अनुसार करीब 1200 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। तीसरे दिन काफी संख्या में किसान मंडी पहुंचे। शुक्रवार को गिरदावरी के कारण कार्य प्रभावित हुआ था। एडीसी ने हैफेड के अधिकारियों से बात करके इसका समाधान कराया। ऐसे में शनिवार को गिरदावरी की समस्या किसानों के सामने नहीं आई। नारनौल में हैंडलिंग एजेंट बनाने की समस्या भी दूर हो गई है। कारोबारियों की मांग पर एजेंसी ने दो लाख कैश लेने की बाध्यता को समाप्त करते हुुए पांच लाख के चेक में भी राहत दे दी। अब दो लाख का चेक सिक्योरिटी के लिए जा रहा है।
दूसरी ओर नांगल चौधरी अनाज मंडी में सरसों की खरीद तीसरे 900 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। कुछेक किसानों की सरसों में 11 से 13 प्रतिशत की नमी पाई गई। खरीद इंस्पेक्टर राजेश कुमार व सहायक जगदीश यादव ने बताया कि डीसी द्वारा एक कमेटी बनाई है। जो किसानों की मंडी में समस्या का समाधान करेगी। मंडी अटेली में 300 क्विंटल सरसों खरीदा गया।