फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरसों की सरकारी खरीद बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा

सरसों की सरकारी खरीद बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा

Mon, 14 May 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरसों की सरकारी खरीद बंद होने पर किसानों ने किया हंगामा
मार्केट कमेटी चेयरमैन ने शिक्षामंत्री के माध्यम से समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो संख्या:42 से 44
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी।
सतनाली अनाज मंडी में शनिवार को सरसों बेचने आए किसानों ने उस समय हंगामा कर दिया जब उन्हें पता चला कि सरसों की सरकारी खरीद बंद हो गई है। मंडी में खरीद एजेंसी के अधिकारी नहीं मिलने पर सरसों बेचने आए किसानों ने एकत्रित होकर मंडी में हैफेड द्वारा खरीदी गई सरसों की उठान प्रक्रिया को बंद करवाते हुए रोष प्रकट किया। किसानों के हंगामे की सूचना पाकर मंडी में पहुंचे थाना प्रभारी सतबीर ने किसानों की समस्या सुनी और समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान मौके पर संबंधित उच्चाधिकारियों को बुलाने एवं सरसों खरीद करवाने की मांग पर अड़े रहे।
थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया, इसके बाद देर शाम हैफेड के मैनेजर जगराम यादव व अन्य अधिकारी एवं मार्केट कमेटी चेयरमैन डालू सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनीं। मार्केट कमेटी चेयरमैन डालू सिंह ने किसानों की बात शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के पास पहुंचाकर उचित समाधान करवाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। हैफेड के मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि मंडी में 10 मई तक सरसों की खरीद की गई थी और आगे खरीद करने के सरकार की ओर से आदेश नहीं मिले हैं। इसके बारे में उच्चधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

किसानों ने मार्केट कमेटी चेयरमैन डालू सिंह व अधिकारियों को बताया कि उन्हें अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि उनके पास 10 मई के गेटपास हैं लेकिन उनकी सरसों की फसल नहीं खरीदी गई है। उन्होंने जल्द उनकी सरसों की फसल खरीद करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन डालू सिंह ने किसानों की समस्या सुनने के उपरांत मार्केट कमेटी ऑक्सन रिकॉर्डर दारा सिंह से लिस्ट तैयार करवाकर कहा कि वे किसानों की समस्या के बारे में प्रो. रामबिलास शर्मा को अवगत करवाकर समाधान का प्रयास करेंगे। इस मौके पर हैफेड मैनेजर जगराम यादव, शुभराम, हरपाल, सरपंच प्रतिनिधि उदय ङ्क्षसह शेखावत, भाजपा मंडल महामंत्री विनोद श्यामपुरा, नम्बरदार नरेश आकोदा, राकेश जवाहर नगर, पूर्व सरपंच पथरवा दान साहब सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

हैफेड मैनेजर जगराम यादव ने बताया कि मंडी में सरकार के आदेशानुसार 10 मई तक सरसों की खरीद की गई थी जिसके बाद सरकार के निर्देश पर सरसों खरीद प्रक्रिया बंद है। उन्होंने बताया कि 10 मई तक हैफेड द्वारा सतनाली में लगभग 36 हजार बैग सरसों की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि मंडी में एकत्रित सरसों बेचने से वंचित रहने वाले लगभग 100 किसानों की सूची बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है। किसानों द्वारा बंद करवाई गई उठान प्रक्रिया को मौके पर पहुंचकर फिर से शुरू करवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed