फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ठंड में जरूरतमंदों को मिलेगी अब राहत

ठंड में जरूरतमंदों को मिलेगी अब राहत

Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ठंड में जरूरतमंदों को मिलेगी अब राहत
खुले में सोने वालों को रैन बसेरा तक पहुंचाएगा प्रशासन
विज्ञापन

नारनौल। कड़कड़ाती ठंड में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार ने उपायुक्त को सौंपी है। अगर खुले में सोने से किसी व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उपायुक्त की होगी।
सरकार की इस योजना को जिला महेंद्रगढ़ में भी तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने जिले के पांच खंडों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई दी है। यह अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में रात के समय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सड़क व फुटपाथों पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाएंगे। वहीं उन्हें गर्म कंबल व रजाई उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

ठंड के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त को आशियाना के अभाव में खुले में सोने वाले लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में नाइट शेल्टर और उनमें गर्म कंबल व रजाईयां उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए हैं। सीएम के आदेशानुसार में महेंद्रगढ़ जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने तुरंत प्रभाव से नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, नांगल चौधरी व कनीना खंड के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिले के हर खंड में चार कर्मचारी व अधिकारी रात के समय अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करके देखेंगे की कहीं कोई व्यक्ति बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व फुटपाथ पर खुले में तो नहीं सो रहा है। अगर टीम को कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ मिला तो उसे रैन बसेरों में पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं टीम उस व्यक्ति को ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल या रजाई भी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न खंडों में ये अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे तैनात
उपायुक्त ने इस कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी मनदीप सिंह को नारनौल टीम का इंचार्ज बनाया है। इस टीम में डीएचओ के साथ महेंद्रगढ़ नगर पालिका के एमई अंकित वशिष्ठ, नारनौल नगर परिषद के जेई विकास व सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद मलिक को शामिल किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी नारनौल नगर परिषद के ईओ अभय सिंह यादव को सौंपी है। इस टीम में नारनौल नगर परिषद के एमई चिम्मन लाल, महेंद्रगढ़ नपा के जेई कृष्ण कुमार व महेंद्रगढ़ नपा के सफाई दरोगा को शामिल किया गया है। अटेली टीम में नायाब तहसीलदार इंचार्ज, अटेली नपा सचिव प्रदीप कुमार, नपा क्लर्क अजीत सिंह व सफाई दरोगा शामिल रहेंगे। इसके अलावा कनीना टीम में कनीना नपा के सचिव कर्मवीर सिंह, नपा के जेई कुमार, नपा क्लर्क श्याम लाल व सफाई दरोगा शामिल रहेंगे। नांगल चौधरी खंड के लिए नांगल चौधरी नपा सचिव राजाराम, जेई राजेश कौशिक व सफाई दरोगा बिजली निगम एसडीई कुलबीर सिंह के नेतृत्व में खुले में सोने वाले बेसहारा लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

एसडीएम होंगे टीमों के इंचार्ज
जिले के पांच खंडों के नियुक्त की गई टीमों के ओवरऑल इंचार्ज सब डिवीजनल आफिसरों को बनाया गया है। इसमें कनीना, महेंद्रगढ़ व नारनौल के सब डिवीजनल आफिसर शामिल हैं। वहीं नारनौल रेडक्रास के सचिव मनोरंजन सिंह को ऐसे लोगों के लिए कंबल व रजाई आदि उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई लोगों को पहुंचाया रैन बसेरों तक
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में बनाई गई सभी टीमों ने वीरवार रात को अपने-अपने क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगह गश्त की। इस दौरान टीम ने खुले में सो रहे कई लोगों को रैन बसेरों व नाइट शेल्टर हाउस तक पहुंचाया। वहीं उन्हें सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल व रजाई भी उपलब्ध करवाई।

सरकार की ओर से योजना की जानकारी मिलते ही जिला में इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। योजना के अनुसार वीरवार रात को भी अनेक जरूरतमंदों को रैन बसेरे तक पहुंचाया गया।
- डा. गरिमा मित्तल, उपायुक्त, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed