{"_id":"59a2f74c4f1c1ba1248b457a","slug":"151503852364-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीएम से मिले दुकानदार, जबरदस्ती सील लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीएम से मिले दुकानदार, जबरदस्ती सील लगाने का आरोप
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
सीटीएम से मिले दुकानदार, जबरदस्ती सील लगाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला नलापुर के अनेक दुकानदार रविवार शाम को करीब पांच बजे डीसी निवास पर पहुंचे। वहां दुकानदारों ने नलापुर स्थित एक दुकान पर रविवार को नप के एमई अंकित वशिष्ठ द्वारा जबरदस्ती सील लगाने की शिकायत सीटीएम से की। सीटीएम ने इस मामले में सोमवार को जांच का आश्वासन दिया है। दुकानदार सुनीता देवी, भगवानदास, जगदीश कुमार, मंगतूराम, किशन जैन, प्रेमचंद, रामा संघी, मदनलाल आदि ने सीटीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वे दुकान के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नप का एमई अंकित वशिष्ठ दुकान पर सील लगा रहा है। जबकि, उनके शो रूम पर चार लॉक पहले लगे थे। इनमें से एक लॉक को सील कर दिया गया। जब वे उसके पास जाने लगे तो वह वहां से चले गए। जब कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। कुछ दूरी पर तहसीलदार की गाड़ी भी खड़ी थी। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नप अधिकारियों ने बिना कारण बताए उनके शोरूम को सील कर दिया है।