{"_id":"6733b38e886b4be22b02b734","slug":"151-women-took-out-kalash-yatra-on-the-installation-of-the-statue-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113259-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मूर्ति स्थापना पर 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मूर्ति स्थापना पर 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Wed, 13 Nov 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- गांव झगड़ौली में बाबा भैंया मंदिर में मूर्ति स्थापना पर कलश यात्रा निकालती महिल
महेंद्रगढ़। गांव झगड़ोली में बाबा भैंया मंदिर में मूर्ति स्थापना पर मंगलवार को 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बाबा भैया मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। बाबा भैंया मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक तंवर ने बताया कि मंगलवार को पूर्व सरपंच भंवर सिंह की देखरेख में बाबा भैंया मंदिर में बाबा भैंया, गणेश जी व हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की गई। स्थापना पर 151 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
कलश यात्रा के बाद मूर्ति पूजन करके मूर्तियों को स्थापित किया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे हवन किया गया। मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के कारण ही आज समाज में सौहार्द है। सभी को इन आयोजनों में भाग लेना चाहिए। यह हमारी परंपरा को बनाए रखते हैं।
बुधवार को रात 8 बजे से बाबा का जागरण किया जाएगा। जागरण में कलाकार विकाश पासौरिया एंड पार्टी और बालकवि अंकुर शर्मा एंड पार्टी अलवर की ओर से बाबा का गुणगान किया जाएगा। वहीं खेलों बुधवार से शुरू होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में 58 किग्रा कबड्डी में विजेता को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार, 48 किलोग्राम कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता को 15 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये, वॉलीबाल शूटिंग में विजेता को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार, वॉलीबॉल सैमसिंग में विजेता को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 14 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। 14 नवंबर को 501 से लेकर 21 हजार रुपये की कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस मौके पर सुजीत जोशी, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, कर्मवीर शेखावत, सुनील शर्मा, देशराज सिंह, राहुल, जितेंद्र, उमेद सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।