{"_id":"5ecd61a18ebc3e90373016b9","slug":"15-cases-of-corona-found-in-a-day-narnol-news-rtk556693879","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ओर गर्मी की मार, दूसरी तरफ कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 15 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ओर गर्मी की मार, दूसरी तरफ कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 15 संक्रमित
विज्ञापन
गांव जाजंडियावास में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर गांव में लगाया गया बैरिकेड।
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ जिले में एक तरफ गर्मी की मार पड़ रही है और पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं कारोना ने भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले आए। जो एक दिन में संक्रमित होने की सबसे ज्यादा संख्या है। कोरोना संक्रमितों में एक हरियाणा पुलिस का एसपीओ, एक दिल्ली का कर्मी, एक पीएमओ कार्यालय का कर्मी, दो स्वाथ्यकर्मी समेत 15 लोग शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में लाया गया। इसके बाद आठ को झज्जर कोविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सात को पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। दिल्ली पुलिस का कर्मी फिलहाल दिल्ली में है और उसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल 36 केस हो गए हैं। इनमें से 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के 30 केस अभी एक्टिव हैं।
स्वाथ्य विभाग ने 23 मई को अलग-अलग जगहों से कोविड-19 के सैंपल लिए थे। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की सुबह मिली। इसमें 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें कनीना, अटेली और नांगल चौधरी ब्लॉक के मरीज शामिल थे। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी को कोविड-19 केयर सेंटर लाने में दोपहर तक लाया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सभी की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली। जिससे उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर सैंपल लिया जा सके। इसके बाद आठ मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर से झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एक कर्मी पीएमओ कार्यालय में काम करता है और घर आने के बाद सैंपल दिया था।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस के 15 नए केस आए हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना के कुल 36 केस हो गए हैं। इनमें से 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना के 30 केस अभी भी एक्टिव है। इनमें एक केस गांव ब्राह्मणवास का है जो 19 मई को दिल्ली से आया था, बार्बर है। दूसरा केस रामबास से है, यह छात्र 23 मई को दिल्ली से आया है। तीसरा केस मौसमपुर से है, महिला हाउस वाइफ है और 22 मई को नवलगढ़ राजस्थान से आई है। चौथा केस गांव छापड़ा बीबीपुर से है। यह एक बिजनेसमैन है और 17 मई को मुंबई से आया है। पांचवां केस गांव श्यामपुरा से है, ये कारपेंटर का काम करता है 22 मई को जलगांव से आया था। छठा केस गांव खातीवास से है और 22 मई को अहमदाबाद से आया था। सातवां केस गांव जाजडियावास से है। यह 15 मई को दिल्ली से आया था। आठवां केस गांव सैदपुर निवासी बेंगलुरु से आया है और सिलाई का काम करता है। नौवां केस जिले के गांव खोड से है जो पुलिस में एसपीओ है। दसवां केस चामधेडा से है जो दिल्ली पुलिस में है। 22 मई को आया और 23 मई को दिल्ली जा चुका है। 11वां केस ढाणी फैजाबाद से है और 12वां केस आकोदा से है ये दोनों स्वास्थ्य कर्मी हैं। 13वां और 14वां मरीज गांव नांगल नूनिया से है। एक मरीज महेंद्रगढ़ के आदर्श नगर से है। बता दें कि इससे पहले एक दिन में 10 केस एक साथ आए थे। इसके बाद दूसरी बार एक दिन में सबसे अधिक 15 कोरोना के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
2996 सैंपल भेजे, 251 की रिपोर्ट आनी है
सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2996 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 251 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक 8348 लोगों को उनके घरों में एकांतवास में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में लोगों की स्क्रीनिंग के लिए 5 मोबाइल टीमों ने 868 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 123 मरीजों को सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 26 मई तक 59045 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 34849 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
अटेली में गांवों को किया सील
सैदपुर वाला बंगलुरु से आया था जो टेलर का कार्य करता है तो खोड़ गांव का संक्रमित गुजरवास वाले युवक के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव एसपीओ है। एसपीओ नारनौल के लघु सचिवालय में तैनात था और 15 मई के बाद से घर पर था। खोड़ व सैदपुर में स्वास्थ्य विभाग ने थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज व प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन स्थापित कर लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। 16 मई को कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आने के बाद 21 मई को 4 केस नए आने के बाद मंगलवार को दो केस आए हैं। गांवों में कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में बनाने व पुलिस नाका लगाया है। गांव खोड़ व सैदपुर में प्रशासन की ओर से एडीएम मनीष फौगाट, बीडीपीओ ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, डीसएपी साधुराम ने मौका मुआयान कर आवश्यक निर्देश दिये। डीसएपी ने बताया कि प-ुलिस ने कंटेनमेंट जोन में मंगलवार को ही नाकेबंदी कर दी है।