{"_id":"5afb31904f1c1bd8408b5b52","slug":"141526411664-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की कमी से परेशान छात्रों ने श्यामपुरा के स्कूल पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की कमी से परेशान छात्रों ने श्यामपुरा के स्कूल पर लगाया ताला
Updated Wed, 16 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतनाली मंडी।
खंड के गांव श्यामपुरा के राजकीय उच्च विद्यालय में अध्यापकों की कमी से परेशान छात्रों एवं उनके अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। स्कूल पर तालाबंदी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सतनाली पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडिग रहे। लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब मौके पर विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो गुस्साए ग्रामीण व विद्यार्थी सतनाली-हिसार मुख्यमार्ग पर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। इसी दौरान गर्मी के कारण 12 छात्राएं बेसुध हो गई जिन्हें एंबुलेंस द्वारा सतनाली सीएचसी भिजवाया गया जिससे ग्रामीण का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने सडक़ पर आवागमन भी बंद कर दिया। हालांकि बेसुध हुई छात्राओं को सतनाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन ग्रामीणों की मांग सुनने के लिए शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तालाबंदी के करीब 6 घंटे बाद लगभग 2:30 बजे शिक्षा विभाग के डीईओ मुकेश लावणियां श्यामपुरा पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि गांव के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय व राजकीय उच्च विद्यालय हैं जिनमें स्टाफ की भारी कमी है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से भी स्कूल में अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत, हिंदी, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषय के एक-एक अध्यापक हैं, राजकीय उच्च विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक के लिए ज्योग्रॉफी, विज्ञान व पीटी के एक गेस्ट सहित तीन अध्यापक नियुक्त हैं जबकि गणित, ड्राइंग, हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान के पद रिक्त हैं। इसके अलावा मिडिल हेड व हाई स्कूल हेड के पद भी रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल से शिक्षकों का लगभग 6 महीने पहले ट्रांसफर हो गया था लेकिन यहां कोई अध्यापक नहीं आया है जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
इस पर डीईओ मुकेश लावणियां ने ग्रामीणों को शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण तुरंत व्यवस्था करने की मांग पर अड़े रहे। करीब आधे घंटे की मान-मनोव्वल के उपरांत डीईओ मुकेश लावणियां ने स्थिति को देखते हुए मौके पर ही जिले के अन्य स्कूलों से अध्यापकों की नियुक्ति सप्ताह में चार दिन के लिए श्यामपूरा हाई स्कूल में कर दिया जिससे ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने धरना समाप्त कर जाम हटा दिया और ताला खोल दिया। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द स्कूल में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।