फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   139 lobour sent by bus rewadi

139 मजदूरों को पांच बसों से भेजा रेवाड़ी, ट्रेन से जाएंगे बिहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
139 lobour sent by bus rewadi
बस में बैठे मजदूर - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। मजदूरों को गृह प्रदेश पहुंचाने का काम जारी है। सुबह पांच बसों से मजदूरों को रेवाड़ी भेजा गया है। रेवाड़ी से ट्रेन से बिहार जाएंगे। सुबह नारनौल के सुभाष स्टेडियम से करीब 139 मजदूरों को 5 बसों लेकर रेवाड़ी गई । पहले बसों को सेनिटाइजर किया गया । मजदूरों को मास्क व सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर करने उन्हें बस में बिठाया गया बता दें कि नांगल चौधरी और नारनौल में ठहरे श्रमिकों को सुभाष स्टेडियम में लाया गया था। इसके अलावा अन्य जगहों पर ठहरे मजदूरों को भेजने की तैयारी है। सुभाष स्टेडियम में करीब 400 मजदूरों को रखा गया है। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से अब तक 5300 प्रवासियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई है। जांच के बाद इन प्रवासियों को भूमिका कॉलेज, आरपीएस कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय में रोका गया है। यहां से सभी को सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। मजदूरों को लगातार बसों से यूपी, एमपी व ट्रेनों से उनके घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed