फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   138 tires stolen from tire shop at Jatwas turn

जाटवास मोड पर टायर की दुकानों से छह लाख रुपये के टायर चोरी

Mon, 21 Sep 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
138 tires stolen from tire shop at Jatwas turn
जाटवास मोड़ पर स्थित बालाजी टायर्स दुकान से रविवार की रात को 138 नए टायर चोरी हो गए। अधिकतर टायर बड़ी गाड़ियों के थे। चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ कर डीवीआर अपने साथ ले गए। अब तक जाटवास मोड़ पर पांच चोरियां हो चुकी हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में इसी दुकान में यह दूसरी चोरी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जाटवास मोड़ निवासी अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने मोड़ पर स्थायी पीसीआर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बालाजी टायर्स दुकान के संचालक नागपाल सिंह ने बताया कि उसने जाटवास मोड़ पर टायर्स की दुकान की हुई है। दुकान के अंदर लाखों रुपये के टायर्स रखे हुए थे। रविवार को वह दुकान को बंद घर अपने घर गया था। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पास में ही चाय की कैंटीन वाले ने उसकी खुली दुकान को देखकर उसके पास फोन किया था। जब वह दुकान पर पहुंचा तो दोनों दुकानों के शटर खुले हुए थे। कुछ टायर बिखरे हुए थे। जब टायर्स की गिनती की तो लगभग 138 टायर्स गायब मिले। इन टायर्स की लगभग छह लाख रुपये की कीमत थी। जब टायर्स की तलाश की तो एक टायर पास लगते खेत में पड़ा हुआ मिला। सभी टायर ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर, टाटा-407, पिकअप आदि गाड़ियों के थे जबकि चोर दुपहिया वाहन जैसे बाइक, स्कूटी, थ्री व्हीलर के टायर छोड़कर फरार हो गए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा तोड़ गए तथा डीवीआर और एलईडी भी चुरा लेे गए। पुलिस ने दुकान संचालक के बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोड़ पर पीसीआर लगाने की मांग की:
जाटवास मोड निवासी गोपाल एडवोकेट ने बताया कि यह मोड़ स्टेट हाईवे पर स्थित होने है। इस मोड पर पांच चोरियां हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बिजली सामान का गोदाम है। इस गोदाम में चार बार चोरियां हो चुकी हैं। दो बार टायर्स की दुकान में चोरी हो गई है। अभी तक एक भी चोरी ट्रेस नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर बाद ही राजस्थान सीमा लगती है। दूलोठ के पास ही पुलिस चौकी लगती है। इससे पहले कोई पुलिस चौकी नहीं है। इसलिए बढ़ती चोरी की वारदात को देखते हुए जाटवास मोड़ पर स्थायी पीसीआर लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने दुकान संचालक नागपाल के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है और जाटवास मोड पर गश्त बढ़ा दी है।
-अजयवीर, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed