फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   138 patients examined in the mobile ambulance.

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल एंबुलेंस में 138 मरीजों की हुई जांच

Tue, 16 Jun 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
138 patients examined in the mobile ambulance.
फोटो संख्या:62 जांजड़ियावास में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव जांजड़ियावास में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुरजीत सिवाच, डॉ. चंद्रपाल व स्वास्थ्य कर्मी अनूप रिवासा ने मोबाइल एंबुलेंस में 138 मरीजों की जांच करके सात संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लिए।
विज्ञापन

शिविर में जयप्रकाश ने मरीजों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे। शिविर में मुख्य रूप से साठ साल से अधिक बुजुर्गों, टीबी मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों, शुगर व बीपी के मरीजों आदी की जांच करके मौके पर ही उनको दवाई दी गई।
विज्ञापन

सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुरजीत सिवाच व स्वास्थ्य कर्मी अनूप रिवासा ने बताया की टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान कर रहें है और निक्षय पोषण योजना के तहत छह हजार रुपये भी मरीज को दिए जाते है। दवाई आरंभ होते ही तीन हजार रुपये पहली किस्त के रूप में मरीज को दिए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की दो सप्ताह से अधिक खांसी होना, वजन लगातार कम होना, लगातार बुखार आना, शरीर के किसी अंग पर गांठ होना टीबी के लक्षण होते है। इस दौरान सुदेश लैब तकनीशियन, लक्ष्मी फार्मासिस्ट, कृष्ण, जयप्रकाश, बबली देवी आशा कार्यकर्ता, सूबेदार विजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed