फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1334843 farmers from 22 districts and crops in 6146821 acres of land have registered on the portal.

Mahendragarh-Narnaul News: 22 जिलों के 1334843 किसान और 6146821 एकड़ भूमि में फसलों का कराया है पोर्टल पर पंजीकरण

Thu, 28 Mar 2024 04:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
1334843 farmers from 22 districts and crops in 6146821 acres of land have registered on the portal.
महेंद्रगढ़। रबी सीजन में सरसों और गेहूं की उपज बिक्री के लिए इस बार प्रदेश के 22 जिलों के 1334843 किसानों ने कुल 6146821 एकड़ भूमि का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। प्रदेश का हिसार जिला पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण के मामले में पहले पायदान पर है, जिसमें 144854 किसानों ने कुल 573422 एकड़ भूमि पर सरसों और गेहूं का पंजीकरण करवाया है। वहीं प्रदेश में रकबा पंजीकरण के मामले में जिला सिरसा 707987 एकड़ के साथ पहले पायदान पर है, जबकि सिरसा जिले के कुल 134865 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। वहीं रकबा और किसान पंजीकरण के मामले में तीसरे पायदान पर जिला भिवानी है जहां 122924 किसानों ने 532181 एकड़ भूमि पर फसलों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ जिले में यह है रकबे और किसानों के पंजीकरण का आंकड़ा
जिले के 102204 किसानों ने कुल 299137 एकड़ रकबे का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। प्रदेश सरकार की ओर से जिले की छह मंडियों में उपज खरीद की जाएगी। हालांकि 26 मार्च से सरसों खरीद की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन जिले के किसान अभी सरसों की थ्रेसिंग में जुटे हुए हैं। इस बार पोर्टल पर पंजीकरण के मामले में महेंद्रगढ़ खंड के सबसे अधिक 23285 किसानों के पंजीकरण के साथ पहले और 20943 किसानों के पंजीकरण के साथ नारनौल दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन


जिले की इन छह मंडियों में होगी उपज की खरीद
प्रदेश सरकार की ओर से 26 मार्च से जिलेभर की मंडियों में सरसों की खरीद शुरू कर दी गई है। हालांकि महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना खंड की मंडियों में दूसरे दिन भी जिम्मेदारों को किसानों का इंतजार करना पड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली, नारनौल, नांगल चौधरी व अटेली में उपज की खरीद की जा रही है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से गेहूं की उपज खरीद एक अप्रैल से शुरू की जाएगी। लेकिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अभी भी गेहूं की कटाई तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि सरसों की थ्रेसिंग भी महज 20 प्रतिशत ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed