फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   133 teams will make people aware of malaria and dengue

मलेरिया और डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी 133 टीमें

Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
133 teams will make people aware of malaria and dengue
नारनौल। मानसून शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग मलेरिया और डेंगू को लेकर अलर्ट हो गया है। दोनों बीमारियों से बचाव की जानकारी लोगों को देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 133 टीमें गठित की हैं। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। अब तक जिले में मलेरिया के दो केस सामने आ चुके हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सरकार कार्यालयों तथा सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों तथा स्टाफ को जागरूक कर रही हैं। बुधवार को डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अविनाश पूनिया ने टीम के साथ मुख्य डाकघर का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी लार्वा नहीं मिला। सफाई भी ठीक मिली।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू एवं मलेरिया से बचने के लिए पानी की टंकियों एवं हौदियों का हमेशा ढक कर रखें । टूटे- फूट बर्तन तथा टायरों को खुले में न रखें। इनमें बारिश का पानी एकत्रित होने पर मच्छर पैदा होने का खतरा रहता है। बरसात की दस्तक के साथ मलेरिया विभाग भी मच्छर जनित बीमारियों मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जून में 11014 ब्लड स्लाइड बनाई गई थीं। वर्तमान में सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में जाकर जागरूक किया जा रहा है। वहां पर सोर्स डिटेक्शन एक्टिविटी करवाई जा रही हैं। इसके बाद गली, मोहल्लों, गांव आदि में जागरूकता कार्यक्रम करवाया जाएगा। बुधवार को डाकघर का निरीक्षण किया जहां लारवा नहीं मिला लेकर कर्मचारियों को जागरूक किया तथा एक्टिविटी भी करवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक राकेश चंद शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक मलेरिया के दो पॉजिटिव केस आ चुके हैं। एक केस अप्रैल तथा दूसरा केस जून में आया था। जून में धानौता गांव में आया था। संबंधित व्यक्ति बाहर से ही बीमार होकर आया था। विभाग की ओर से दोनों ही मरीजों के घर जाकर 15 दिन का कोर्स दिया और उनको नोटिस जारी किया गया था। पिछले पांच वर्षों में जिले का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। पांच वर्षों में मात्र 30 मलेरिया पॉजिटिव केस रहे हैं। वर्ष 2020 में एक भी मलेरिया पॉजिटिव नहीं था। 2019 में मात्र एक केस पॉजिटिव आया था। यह सब लोगों की जागरूकता की वजह से संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दूसरी बार लार्वा मिलने पर लगेगा जुर्माना
स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक राकेश चंद शर्मा ने बताया कि विभाग के आदेशानुुसार मच्छर का लार्वा पाए जाने पर संबंधित मकान या दुुकान मालिक को चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। एक सप्ताह बाद दोबारा उसी घर में लार्वा मिला तो उन लोगों पर 200 रुपये से 2 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

-
वर्ष - मलेरिया पॉजिटिव - डेंगू पॉजिटिव
2018 - 22 - 04
2019 - 01 - 10
2020 - 00 - 07
2021 - 05 - 161
2022 - 02 - 00
-
स्वास्थ्य विभाग जुलाई को डेंगू रोधी माह के रूप में मना रहा है। डेंगू बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में ही पनपता है। इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी से अपील है कि रविवार को अपने घर में सूखा दिवस मनाएं। सभी वस्तुओं को धोकर सुखाएं। कूलर, टंकी, फ्रीज ट्रे और छत पर पड़े टायर में पानी नहीं होना चाहिए। - डॉ. अविनाश पूनिया, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed