फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   13.27 MLD capacity will be created from Rs 235.16 lakh reservoir of

Mahendragarh-Narnaul News: 235.16 लाख से बनेगा 13.27 एमएलडी क्षमता का जलघर

Mon, 04 Sep 2023 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
13.27 MLD capacity will be created from Rs 235.16 lakh
reservoir of
नारनौल। जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को महेंद्रगढ़ जिला के गांव पटीकरा में 13.27 एमएलडी क्षमता के जलघर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बनने के बाद नगर परिषद के पूरे क्षेत्र में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। पटीकरा में बनने वाले जलघर पर 235.16 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सीवरेज व्यवस्था तथा 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पेयजल सुनिश्चित करने के लिए अमृत टू योजना के तहत पेयजल के साथ सीवरेज सुविधा जोड़ना है।
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार प्रदेश में पेयजल आपूर्ति में बढ़ोतरी की जा रही है। नारनौल शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले नीरपुर में 172.49 लाख रुपये से जलघर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन दोनों जल घर का कार्य पूरा होने के बाद शेष बचे नगर परिषद के क्षेत्र में भी 70 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में अमृत टू योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 135 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत कलश में गांव की मिट्टी डालकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एसपी जोशी, एक्सईएन रमेश चंद्र, दौचाना के सरपंच डॉ. मूलचंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed